
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इनमें एक है अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4', जो बीते 19 दिन से लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं दूसरी है थलापति विजय स्टारर 'जन नायकन', जो उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताई जा रही है और 6 दिन पहले ही रिलीज हुई है। 'जन नायकन' ने पहले वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया, लेकिन वीक डेज में इसका बुरा हाल है। आलम यह है कि मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में लगभग 24.9 फीसदी की गिरावट आई। वहीं 'धमाल 4' ने दम भरते हुए 40 फीसदी की शानदार ग्रोथ हासिल की। खासकर हिंदी बेल्ट में यह 'जन नायकन' की दाल गलने नहीं दे रही है।
एच.विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' ने छठे दिन यानी पहले मंगलवार को लगभग 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन देशभर में (सभी वर्जनों को मिलाकर) किया। यह पांचवें दिन के कलेक्शन (10.65 करोड़ रुपए) के मुकाबले 24.9 फीसदी कम है। मंगलवार को फिल्म के तमिल वर्जन ने 6.15 करोड़ रुपए, तेलुगु वर्जन ने 600 लाख रुपए और हिंदी वर्जन ने 1.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 6 दिन बाद इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 143.40 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 167.57 करोड़ रुपए हुआ है।
यह भी पढ़ें :'रामायणम्' का ट्रेलर कब-कितने बजे आएगा? नई तारीख के साथ वक्त का भी हो गया ऐलान
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' ने तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन लगभग 2.10 करोड़ रुपए की कमाई की। 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार की कमाई (1.50 करोड़ रुपए) से तुलना करें तो यह लगभग 40 फीसदी ज्यादा है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 160.73 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 190 करोड़ रुपए हो गया है।
मंगलवार को 'धमाल 4' ने 'जन नायकन' के मुकाबले लगभग 68 फीसदी ज्यादा कमाई की। 'धमाल 4' ने मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपए कमाए, जो 'जन नायकन' के हिंदी वर्जन की मंगलवार की कमाई 1.25 करोड़ रुपए से लगभग 60 लाख रुपए ज्यादा है।
यह भी पढ़ें : अगले 5 महीने में आएंगी ये 13 बड़ी फिल्में,बॉक्स ऑफिस पर लगा 6000 करोड़ से ज्यादा का दांव!
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'जन नायकन' 'धमाल 4' से आगे चल रही है। अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म ने मंगलवार को विदेशों में लगभग 25 लाख रुपए कमाए, जिसके चलते इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 25.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वर्ल्डवाइड यह फिल्म लगभग 215.50 करोड़ रुपए पर खड़ी है। बात 'जन नायकन' की करें तो मंगलवार को इस फिल्म ने विदेशों से 3 करोड़ रुपए कमाए, जिसके चलते इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 78.50 करोड़ रुपए गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 246.07 करोड़ रुपए हो गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।