
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस संजीदा शेख (sanjeeda shaikh) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। आइए बताते हैं, कैसे फैंस उनका कनेक्शन जोड़ रहे हैं।
हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर पुणे के पास पानशेत में बिताए गए वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह हरियाली के बीच बने खूबसूरत Airbnb में समय बिताते नजर आए। एक फोटो में वह खुद अंडे और ऑमलेट बनाते भी दिखाई दिए। इसके कुछ समय बाद संजीदा शेख ने भी अपने वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में वह प्रकृति के बीच बैठकर चाय का आनंद लेती नजर आईं। लेकिन फैंस की नजर तस्वीरों में दिख रहे बैकग्राउंड, फर्नीचर और लोकेशन पर गई, जो हर्षवर्धन की तस्वीरों से काफी मिलती-जुलती दिखाई दी।
संजीदा की एक तस्वीर में टेबल पर दो कप चाय रखी हुई दिखाई दी। वहीं दूसरी तस्वीर में कोई व्यक्ति उसी तरह के पैन और स्टोव पर ऑमलेट बनाता नजर आया, जैसा हर्षवर्धन की पोस्ट में दिखा था। इन छोटी-छोटी बातों ने सोशल मीडिया यूजर्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि दोनों एक ही जगह पर साथ में छुट्टियां मना रहे थे।
तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी। किसी ने लिखा, "दूसरा चाय का कप जरूर संजीदा के लिए है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में "सनम तेरी कसम" लिखते हुए दोनों के रिश्ते की ओर इशारा किया। सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें: श्रीदेवी की विरासत जाह्नवी नहीं, ये हीरोइन संभालेगी! 9 साल बाद बन रही 'Mom 2'
यह पहली बार नहीं है जब हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख का नाम एक साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले साल 2023 में भी दोनों ने गिर फॉरेस्ट ट्रिप की अलग-अलग तस्वीरें शेयर की थीं। उस समय भी फैंस ने दावा किया था कि दोनों साथ में वेकेशन पर गए थे।
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने पहली बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'तैश' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों 'कम फाया फाया' में भी साथ नजर आए। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जिसके बाद से दोनों की ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग भी चर्चा में रहने लगी।
संजीदा शेख की शादी एक्टर आमिर अली से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। शादी के करीब नौ साल बाद दोनों का साल 2021 में तलाक हो गया था। इसके बाद से संजीदा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: फ्लाइट में छिड़ी सनी देओल और बेटे करण की 'बाप-बेटा डायलॉगबाजी', Video देख फैंस हारे दिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।