सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ फ्लाइट में हुई मजेदार 'बाप-बेटा डायलॉगबाजी' का वीडियो शेयर किया है। दोनों की शानदार बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड के 'एक्शन हीरो' सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'बटवारा 1947' ( batwara 1947) को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो में सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ फ्लाइट के दौरान मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों की मजेदार डायलॉगबाजी देखकर फैंस पिता-बेटे में शानदार बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।
फ्लाइट में हुई 'बाप-बेटा डायलॉगबाजी'
सनी देओलने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फ्लाइट में कॉफी पीते हुए अपनी आने वाली फिल्म 'बटवारा 1947' का एक दमदार डायलॉग बोलते हैं। इसके बाद करण देओल भी उसी अंदाज में जवाब देते हैं और दोनों के बीच मजेदार डायलॉगबाजी शुरू हो जाती है। वीडियो शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, "बाप-बेटे की डायलॉगबाजी। धन्यवाद बहुत सारा प्यार हमारे डायलॉग पर दिखाने के लिए, सोचा थोड़ी हवा में मस्ती करते हैं, कैसा लगा?"
फैंस को पसंद आई पिता-पुत्र की केमिस्ट्री
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में दोनों की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। यूजर ने लिखा,' एक्शन का दूसरा नाम सनी देओल, सिर्फ नाम ही काफी है।' एक ने लिखा कि बटवारा मूवी ब्लॉकबस्टर होगी।
'बटवारा 1947' की तैयारियों में जुटे हैं सनी
सनी देओल इन दिनों 'बटवारा 1947' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसे आमिर खान और अपरना पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Trailer: 'आवारापन 2' के ट्रेलर ने जीता दिल, 25+ कमेंट्स में छाया इमरान हाशमी का कमबैक
सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल ने अपने करियर में 'घायल', 'घातक', 'बॉर्डर', 'गदर: एक प्रेम कथा' और 'गदर 2' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब वह 'बटवारा 1947' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में लौटने के लिए तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' में कौन है नई मिस्ट्री गर्ल? एक्स का नाम देख फैंस हुए एक्साइटेड
