रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। IMDb पर दीपिका पादुकोण का नाम कास्ट लिस्ट में दिखने के बाद उनके कैमियो की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी ऑफिशियली कंफर्मेशन नहीं दी है।
संजय लीला भंसाली की मोस्टअवेटेड मूवी 'लव एंड वॉर' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म को वॉर बैकग्राउंड पर बेस्ड एक इमोशनल लव ट्रायंगल बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग तेजी से जारी है, लेकिन अब इसकी स्टारकास्ट को लेकर एक नई चर्चा ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
क्या 'लव एंड वॉर' में दिखेंगी दीपिका पादुकोण?
हाल ही में फिल्म की IMDb कास्ट लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया। IMDb पर दीपिका को कथित तौर पर 'कैमियो अपीयरेंस' के तौर पर लिस्ट किया गया है, जिसके बाद फैंस यह कयास लगाने लगे कि वह फिल्म में एक खास भूमिका निभा सकती हैं। हालांकि, फिल्म के मेकर्स या संजय लीला भंसाली की ओर से दीपिका की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल इसे सिर्फ अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

कैमियो की चर्चा क्यों तेज हुई?
दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की जोड़ी ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में अगर दीपिका वाकई 'लव एंड वॉर' का हिस्सा बनती हैं, तो यह दोनों का एक और यादगार सहयोग होगा। फिल्म की IMDb एंट्री सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दीपिका के कैमियो को लेकर अपनी खुशी जाहिर की, लेकिन कई लोगों ने यह भी याद दिलाया कि IMDb पर मौजूद जानकारी हमेशा आधिकारिक पुष्टि नहीं होती और रिलीज से पहले इसमें बदलाव संभव है।

रणबीर, विक्की और आलिया की तिकड़ी
'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट पहली बार इस तरह एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रणबीर और विक्की के किरदार आलिया के किरदार से जुड़े होंगे, जिससे कहानी में रोमांस, इमोशन और टकराव का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा। यह एक लव ट्रांयगल मूवी होगी।
और पढ़ें: 'अल्फा' के बाद अब हॉरर की दुनिया में एंट्री करेंगी आलिया भट्ट? 'तुम्बाड 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट
भंसाली की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक
संजय लीला भंसाली इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं। भव्य सेट, दमदार संगीत और शानदार सिनेमैटोग्राफी के लिए मशहूर भंसाली से दर्शकों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: The Paradise Teaser Out: 'द पैराडाइज' का धांसू टीजर रिलीज, नानी के रौद्र अवतार ने उड़ाए होश
