MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • 'अल्फा' के बाद अब हॉरर की दुनिया में एंट्री करेंगी आलिया भट्ट? 'तुम्बाड 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट

'अल्फा' के बाद अब हॉरर की दुनिया में एंट्री करेंगी आलिया भट्ट? 'तुम्बाड 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट

'अल्फा' के बाद आलिया भट्ट के 'तुम्बाड 2' से जुड़ने की चर्चा तेज है। सोहम शाह ने इंस्टाग्राम पर 3 फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो आलिया भट्ट के साथ दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आलिया इस मूवी में भूतनी का रोल निभाएंगी।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 14 2026, 04:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री में से एक आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं। यशराज फिल्म्स (YRF) स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड स्पाई फिल्म के रूप में आई इस मूवी में आलिया ने पहली बार बड़े स्तर पर दमदार एक्शन किया। हालांकि, बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस और बड़े बजट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब आलिया की अगली फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। चर्चा है कि वह जल्द ही चर्चित हॉरर फ्रेंचाइजी 'तुम्बाड 2' का हिस्सा बन सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : aliabhatt/instagram

'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की एंट्री!

सोहम शाह की हाई अक्लेम्ड फिल्म 'तुम्बाड' को बॉलीवुड की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिना जाता है। रिलीज के कई साल बाद भी इसकी कहानी और विजुअल्स की तारीफ होती है। अब इसके सीक्वल 'तुम्बाड 2' को लेकर उत्साह बना हुआ है। हाल ही में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सोहम शाह के साथ तस्वीर शेयर की, जिसके बाद उनके फिल्म से जुड़ने की चर्चा तेज हो गई। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभाएंगे। अगर ऐसा होता है तो पहली बार आलिया, सोहम और नवाजुद्दीन एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

35
Image Credit : aliabhatt/instagram

क्या भूतनी बनेंगी आलिया?

सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट 'तुम्बाड 2' में भूतनी का किरदार निभाएंगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स या अदाकारा की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म में उनके किरदार को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है। इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि वह किसी हॉरर स्पिरिट या भूतनी की भूमिका निभाएंगी।

45
Image Credit : social media

तुम्बाड कब हुई थी रिलीज?

तुम्बाड (Tumbbad) 2018 की एक हिट पीरियड फोक हॉरर (Folk Horror) फिल्म थी। यह फिल्म 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1920 के दशक में महाराष्ट्र के तुम्बाड गांव की थी। मानव स्वभाव के अंतहीन लालच पर यह मूवी बेस्ड थी। सोहम शाह, ज्योति मलेश, मोहम्मद समद, और रॉनजिनी चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: इंटीमेसी से डर गईं आकांक्षा चमोला, Lock Upp 2 में बोलीं- अब ना तो लड़का और ना ही लड़की....

55
Image Credit : YRF YouTube

'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा किया प्रदर्शन?

करीब ₹200 करोड़ के अनुमानित बजट में बनी 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में लगभग ₹140–150 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।  बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को फ्लॉप माना जा रहा है।

आलिया भट्ट की 5 सुपरहिट फिल्में कौन-कौन सी है?

  • गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)
  • राज़ी (Raazi)
  • गली बॉय (Gully Boy)
  • ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा (Brahmāstra: Part One – Shiva)
  • डियर जिंदगी (Dear Zindagi)

इसे भी पढ़ें: पहले अयोध्या, अब पुणे... रणबीर कपूर ने खरीदी 25.7 एकड़ जमीन, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
आलिया भट्ट

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कोर्ट में कांप रहे थे संजय दत्त! 1993 ब्लास्ट केस में सजा ऐलान के बाद कैसा था संजू बाबा का हाल?
Recommended image2
Ashnoor Kaur Weight Loss: अशनूर कौर ने इतनी जल्दी कैसे घटाया वजन? जानें डाइट, वर्कआउट और फिटनेस सीक्रेट
Recommended image3
Alpha Movie: बॉबी देओल की डी-एजिंग ने मचाया तहलका, AI-VFX का कमाल जानिए
Recommended image4
Lock Upp 2 Finale: कब होगा लॉकअप 2 का फिनाले, अब तक कितने कंटेस्टेंट्स हुए एविक्ट?
Recommended image5
2026-2027 में दिखेगा 8 नई जोड़ियों का जलवा, कौन मारेगा BOX OFFICE पर बाजी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved