'रोल को लेकर मुझे उल्लू बनाया गया'....धमाल 4’ में संजीदा शेख का मजेदार खुलासा

Published : Aug 08, 2026, 04:48 PM IST
sanjeeda sheikh

सार

‘धमाल 4’ में संजीदा शेख ने कॉमेडी के साथ एक्शन भी किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म में अपनी कास्टिंग का मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा कि उन्हें कॉमेडी के नाम पर बुलाया गया था, लेकिन सेट पर उनसे खूब एक्शन करवाया गया।

‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आए हैं। वहीं, संजीदा शेख ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि संजीदा ने इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ खूब एक्शन भी किया है। अब एक्ट्रेस ने फिल्म में अपनी कास्टिंग और रोल को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया है।

‘हीरामंडी’ के बाद संजीदा को मिला ‘धमाल 4’ का ऑफर

संजीदा शेख हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने गंभीर भूमिका में नजर आई थीं। बताया जाता है कि ‘हीरामंडी’ में उनके काम को देखने के बाद ही ‘धमाल 4’ के निर्देशक इंद्र कुमार ने उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया था।

डायरेक्टर ने पूछा- ‘आप तो बहुत सीरियस एक्ट्रेस हैं’

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में संजीदा ने बताया कि फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने उनसे मुलाकात के दौरान सबसे पहले उनके गंभीर किरदारों को लेकर बात की थी। संजीदा के मुताबिक, निर्देशक ने उनसे कहा था कि वह काफी सीरियस एक्ट्रेस लगती हैं। इसकी वजह साफ थी। ‘हीरामंडी’ में उनका किरदार और पूरी कहानी काफी गंभीर थी। ऐसे में निर्देशक के लिए यह देखना दिलचस्प था कि संजीदा कॉमेडी जैसे बिल्कुल अलग जॉनर में खुद को कैसे पेश करेंगी।

संजीदा की हंसी सुनकर फाइनल हो गई कास्टिंग!

संजीदा ने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। इसी दौरान वो किसी बात पर हंसी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी हंसी थोड़ा हटकर थी। जो इंद्र कुमार को काफी पसंद आई। संजीदा के अनुसार,

निर्देशक ने उनकी हंसी सुनने के बाद बस ‘ठीक है’ कहा और इसके बाद फिल्म में उनकी कास्टिंग फाइनल हो गई। यानी एक गंभीर किरदार के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस को उनकी हंसी ने कॉमेडी फिल्म तक पहुंचा दिया।

‘मुझे उल्लू बनाया गया’, संजीदा ने सुनाया मजेदार किस्सा

फिल्म में अपने रोल को लेकर संजीदा ने बेहद मजेदार अंदाज में कहा कि

‘मुझे उल्लू बनाया गया।’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शुरुआत में कहा गया था कि फिल्म में उन्हें कॉमेडी करनी है, लेकिन शूटिंग के दौरान उनसे खूब एक्शन करवा लिया गया।

संजीदा ने मजाक करते हुए कहा कि उनके लगभग हर सीन में एक्शन था। उन्होंने बताया कि सेट पर अजय देवगन जैसे बड़े एक्शन स्टार मौजूद थे, लेकिन एक्शन का बड़ा हिस्सा उनसे ही करवाया जा रहा था।

और पढ़ें: काजल राघवानी पर भड़के दिनेश लाल निरहुआ, बोले- 'दिमाग सटक गया तो 1 मिनट में औकात बता दूंगा'

कॉमेडी के साथ एक्शन करती नजर आईं संजीदा

‘धमाल 4’ संजीदा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें वह अपने पिछले गंभीर किरदारों से बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दी हैं। फिल्म में उन्होंने कॉमिक टाइमिंग के साथ एक्शन भी किया है। यही वजह है कि एक्ट्रेस का यह अनुभव उनके लिए काफी अलग रहा।

और पढ़ें:तलाक के बाद क्या हर्षवर्धन राणे को डेट कर रहीं संजीदा शेख? फैंस ने तस्वीरों से जोड़े रिश्ते के तार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chak De India@19: सेट पर लड़कियों से कैसे पेश आते थे शाहरुख? एक्ट्रेस ने बताया सबकुछ
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT पर कब और कहां देखें? BO पर कितनी थी कंगना रनौत की फिल्म की कमाई?