
शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे! इंडिया' को रिलीज हुए 19 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन फिल्म के किरदार और इसकी कहानी आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा हैं। फिल्म में कोमल चौटाला का किरदार निभाने वाली चित्राशी रावत ने इस खास मौके पर शाहरुख खान के साथ काम करने की अपनी यादें शेयर की हैं।
शिमित अमीन के डायरेक्शन में बनी 'चक दे इंडिया' 10 अगस्त 2007 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान ने हॉकी कोच कबीर खान का किरदार निभाया था, जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के रूप में कई युवा अदाकाराएँ नजर आई थीं। चित्राशी रावत ने फिल्म में हरियाणवी खिलाड़ी कोमल चौटाला का किरदार निभाया था। फिल्म ने महिला खिलाड़ियों, टीम भावना और देश के लिए खेलने के जज्बे को बेहद प्रभावी तरीके से पर्दे पर पेश किया। यही वजह है कि इतने साल बाद भी इसे बॉलीवुड की यादगार स्पोर्ट्स फिल्मों में गिना जाता है। आज भी इंडिया जब मैच जीती है, तो इस मूवी का 'चक दे इंडिया' सॉन्ग जरूर बजता है।
फिल्म की 19वीं सालगिरह के मौके पर चित्राशी ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय फिल्म की ज्यादातर अभिनेत्रियां काफी यंग थीं और इंडस्ट्री में उनका अनुभव भी ज्यादा नहीं था। इसके बावजूद शाहरुख ने उनके साथ किसी बड़े स्टार की तरह दूरी बनाकर नहीं रखी। वो लड़कियों के साथ बराबरी का व्यवहार करते थे। सेट पर उन्हें काफी सहज महसूस कराते थे। शाहरुख खान सर की वजह से सेट पर पूरी टीम के बीच एक अच्छा और हेल्पफुल माहौल बना।
'चक दे! इंडिया' में चित्राशी रावत का कोमल चौटाला वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। उनका हरियाणवी लहजा, मैदान पर आक्रामक रवैया और टीम के लिए खेलने का जज्बा फिल्म के यादगार हिस्सों में शामिल है। बता दें कि चित्राशी असल जिंदगी में भी हॉकी खेल चुकी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बचपन से हॉकी खेलती थीं और नेशनल लेबल पर भी खेल चुकी हैं। इसी खेल बैकग्राउंड ने उन्हें फिल्म में कोमल का किरदार निभाने में मदद की।
और पढ़ें: दुबई की इस हसीना के साथ क्या डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? लॉकअप-2 फेम का खुलासा
फिल्म में शाहरुख खान ने कबीर खान का किरदार निभाया था। कहानी में वह ऐसी महिला हॉकी टीम को एकजुट करते हैं, जिसमें अलग-अलग राज्यों और पृष्ठभूमियों से आई खिलाड़ी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि पर्दे पर जहां कबीर खान खिलाड़ियों के सख्त कोच नजर आते हैं, वहीं असल जिंदगी में शाहरुख ने यंग आर्टिस्ट को काफी सपोर्ट किया।
इसे भी पढ़ें: काजल राघवानी पर भड़के दिनेश लाल निरहुआ, बोले- 'दिमाग सटक गया तो 1 मिनट में औकात बता दूंगा'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।