दुबई की इस हसीना के साथ क्या डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? लॉकअप-2 फेम का खुलासा
मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर की जिंदगी में ऐसा लगता है किसी ने एंट्री ले ली है। एक्टर का नाम दुबई की हसीना पामेला सेरेना से जोड़ा जा रहा है। आइए जानते हैं, लॉकअप-2 की इस हसीना ने डेटिंग की खबरों पर क्या जवाब दिया।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम दुबई की मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी पामेला सेरेना के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की डेटिंग को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा है। अब पामेला ने खुद इस रिश्ते को लेकर पूछे गए सवालों पर ऐसा जवाब दिया है, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी है।

'लॉकअप-2' में अर्जुन कपूर जब बतौर जनता की जूरी बनकर पहुंचे थे, तो उन्हें देखकर पामेला सेरेना ब्लश करने लगी थीं। वो उनसे निगाहें नहीं मिला पा रही थी। जिसकी वजह से शो में मौजूद लोग भी पामेला को अर्जुन के नाम से टीज करने लगे थे। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे।
‘कल वो मेरे साथ थे’
बॉलीवुड क्रॉनिकल से बातचीत में पामेला ने अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग को लेकर खुल कर बोलीं। उनसे पूछा गया कि शो के बाद क्या वह अर्जुन से मिली थीं। इस पर पामेला हंसते हुए बोलीं, 'कल वो मेरे साथ ही था।'
'अर्जुन ने मुझे ब्लश कराया है'
जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या दोनों डेट कर रहे हैं, तो पामेला ने स्पष्ट तौर पर हां या ना नहीं कहा। उन्होंने कहा कि हर कोई उनसे यही सवाल पूछ रहा है और अर्जुन उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिन्होंने उन्हें ब्लश कराया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ज्यादा लोग उन्हें ब्लश नहीं करा पाते और इसका क्रेडिट वह अर्जुन को देंगी।
डेट पर जाने के सवाल पर भी दिया मजेदार जवाब
पामेला से जब अर्जुन के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने उनके साथ डेट पर जाने की बात कही थी, तो उन्होंने बताया कि दोनों की हाल ही में अच्छी बातचीत हुई है। हालांकि, उन्होंने इसे आधिकारिक डेट बताया नहीं है। पामेला ने यह भी कहा कि लड़कों को ही लड़कियों से डेट के लिए पूछना चाहिए और वह इस मामले में काफी ट्रेडिशनल हैं।
और पढ़ें: 'पैसे लेकर शारीरिक संबंध बनाती है, BF को भी है पता'...एक एक्ट्रेस को लेकर तान्या पुरी का बड़ा दावा
कौन हैं पामेला सेरेना?
पामेला सेरेना पहले 'देसी ब्लिंग' शो में नजर आ चुकी हैं। इसी शो से उन्हें पहचान मिली। इस शो में भी पामेला अर्जुन से मिली थीं। अब एक बार फिर से दोनों के नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: तलाक के बाद क्या हर्षवर्धन राणे को डेट कर रहीं संजीदा शेख? फैंस ने तस्वीरों से जोड़े रिश्ते के तार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।