Shiv Songs: सावन की पहली सोमवारी पर सुनें भगवान शिव को समर्पित 10+ एवरग्रीन बॉलीवुड गाने

Published : Aug 03, 2026, 08:15 AM IST
shiv songs

सार

सावन की सोमवारी पर भगवान शिव की भक्ति को और खास बनाना चाहते हैं तो बॉलीवुड के इन 10 से ज्यादा सदाबहार गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करें। पुराने सुपरहिट गीतों से लेकर नए शिव भक्ति सॉन्ग्स तक, ये सभी ट्रैक भक्ति और उत्साह से भर देंगे।

Sawan Somwar Songs: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है और हर ओर 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते हैं। 3 अगस्त को सावन की पहली सोमवारी पर अपनी प्लेलिस्ट में शिव भक्ति का रंग घोलना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के ये 10 से ज्यादा गाने आपके दिन को और भी खास बना देंगे।

बम लहरी – शोर इन द सिटी (Shor in the City)

'बम लहरी' भगवान शिव के भक्तों के बीच बेहद लोकप्रिय गाना है। इसकी दमदार बीट्स और जोशीले बोल सावन के माहौल को और भक्तिमय बना देते हैं।

नमो नमो – केदारनाथ (Kedarnath)

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का यह गाना आज की पीढ़ी के सबसे पसंदीदा शिव भजनों में शामिल है। अमित त्रिवेदी के संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के बोल इसे खास बनाते हैं।

सत्यम शिवम सुंदरम (फिल्म: सत्यम शिवम सुंदरम, 1978)

लता मंगेशकर की मधुर आवाज में सजा यह आइकॉनिक गीत भगवान शिव की आध्यात्मिकता, सत्य और सौंदर्य के दर्शन कराता है। राज कपूर की इस फिल्म का यह गाना आज भी भक्ति और संगीत प्रेमियों की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा है।

कौन है वो – बाहुबली: द बिगिनिंग (Hindi)

'बाहुबली' का यह प्रेरणादायक गीत सीधे तौर पर शिव भजन नहीं है, लेकिन इसमें भगवान शिव की महिमा और शक्ति का सुंदर वर्णन किया गया है। इसलिए सावन में इसे खूब सुना जाता है।

शिवजी सत्य हैं – अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

20 साल पहले बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में एक भगवान शिव का गाना है, जिसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिव का सबसे लंबा गाना माना जाता है।

बोलो हर हर हर – शिवाय (Shivaay)

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का यह गाना हर शिव भक्त की प्लेलिस्ट में जरूर होता है। इसकी ऊर्जा और म्यूजिक सुनकर भक्ति का अलग ही एहसास होता है।

जय जय शिवशंकर – वॉर (War)

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया यह गाना पार्टी ट्रैक जरूर है, लेकिन इसके बोल भगवान शिव के नाम से जुड़े होने के कारण सावन में भी खूब पसंद किए जाते हैं।

शिवा थीम – ब्रह्मास्त्र (Brahmāstra)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का 'शिवा थीम' भगवान शिव की शक्ति से प्रेरित है। इसका संगीत और विजुअल्स दर्शकों को काफी पसंद आए।

शंकरा रे शंकरा – तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (Tanu Weds Manu Returns)

फिल्म का यह गाना भगवान शिव की भक्ति और ऊर्जा से भरपूर है। सावन में यह गीत भी खूब सुना जाता है।

हर हर महादेव – OMG 2

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'OMG 2' का यह गीत भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और आस्था को खूबसूरती से दर्शाता है। रिलीज के बाद से ही यह गाना भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है।

जय जय शिव शंकर – आप की कसम (1974)

राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया यह गाना आज भी सुपरहिट है। हालांकि यह होली सॉन्ग है, लेकिन भगवान शिव के नाम की वजह से सावन में भी खूब बजाया जाता है।

और पढ़ें: 'स्पाइडर-मैन' ने बॉक्स ऑफिस पर लाया तूफान , 'धुरंधर' का ये रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

'शिव शंकर को जिसने पूजा' – फिल्म: इंसानियत के दुश्मन (1987)

मोहम्मद अजीज की आवाज में यह गाना भगवान शिव के भक्तों के बीच आज भी काफी लोकप्रिय है। सावन के महीने में मंदिरों और कांवड़ यात्रा के दौरान यह अक्सर सुनाई देता है।

बम बम भोले – किस्मत लव पैसा दिल्ली (2012)

यह गाना शिव भक्तों में काफी लोकप्रिय है और इसकी बीट्स युवाओं को खूब पसंद आती हैं।

और पढ़ें: अगस्त में रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में, कौन ला सकता है बॉक्स ऑफिस पर तूफान?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Spider-Man: Brand New Day 4 दिन में बनी 2026 तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, अब बस इन 2 मूवी से पीछे
‘Fast Forever’ की स्क्रिप्ट पढ़कर रो पड़े विन डीजल, बताया- दशकों में सबसे अच्छी