
सनी देओल की अपकमिंग मूवी 'बंटवारा 1947' का टेलर 28 जुलाई को रिलीज कर दिया गया। रिलीज के साथ ही यह वायरल हो गया और लोगों का कहना है कि यह मूवी 'गदर' की तरह ब्लॉकबस्टर होगा। इस मूवी में अहम भूमिका निभा रहीं वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने शूटिंग का एक अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि 'बंटवारा 1947' के एक सीन की शूटिंग करना उनके करियर का सबसे मुश्किल पल था।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि एक सीन की शूटिंग करते वक्त उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी गरिमा पूरी तरह छिन गई हो। शबाना आजमी ने बताया कि ट्रेलर में उस सीन की एक झलक भी दिखाई गई है, जिसमें विलेन उनके साथ बदसलूकी करता है और उनका कुर्ता फाड़ देता है। उन्होंने कहा,
'एक इंसान के तौर पर मैंने खुद को बेहद अपमानित और असहाय महसूस किया। उस पल ऐसा लगा जैसे मेरी पूरी गरिमा छिन गई हो।'
शबाना ने आगे बताया कि सीन खत्म होने के बाद को-स्टार सनी देओल तुरंत उनके पास आए और अपने हाथों से उनके कंधों पर दुपट्टा ओढ़ाया। उन्होंने कहा कि उस पल सनी उनके लिए सिर्फ को-स्टार नहीं रहे, बल्कि बेटे की तरह उनका सहारा बन गए।
उन्होंने कहा कि उस पल मैंने सनी को गले से लगा लिया और कहा कि थैक गॉड तुम थे यहां मुझे बचाने के लिए।
वहीं, सनी ने फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा, 'मैंने शबाना आजमी के साथ पहली बार काम किया है और मुझे बहुत अच्छा लगा। ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि हम एक्टिंग कर रहे हैं। ऐसा महसूस हुआ जैसे हमारा रिश्ता मां और बेटे का हो। यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबसूरती है। जैसा कि मैंने अपने पोस्ट में भी लिखा था, मैं इस फिल्म को अपनी मां और दुनिया की सभी माताओं को समर्पित करता हूं।'
और पढ़ें: सनी देओल ने बताया अपना पाकिस्तान कनेक्शन! सुनाई बंटवारे के दर्द की इमोशनल कहानी
शबाना आजमी ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि
'बंटवारा 1947' आज के समय में बेहद रिलेवेंट फिल्म है। उनके मुताबिक यह सिर्फ भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानी नहीं, बल्कि इंसानियत, सेंसिटिविटी और रिश्तों की अहमियत को भी सामने लाती है।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें: सनी देओल ने बताया अपना पाकिस्तान कनेक्शन! सुनाई बंटवारे के दर्द की इमोशनल कहानी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।