शाहरुख खान ने रचा इतिहास, अमेरिका में बना ₹175 करोड़ में क्रिकेट स्टेडियम, नाम कर देगी हैरान

Published : Jul 02, 2026, 03:14 PM IST

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ग्रुप ने लॉस एंजेलिस में अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाकर इतिहास रच दिया। यह अमेरिका में क्रिकेट के नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

PREV
15

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ( Shah Rukh Khan) ने मनोरंजन की दुनिया के साथ-साथ खेल जगत में भी एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में इसकी बानगी दिखी। शाहरुख की नाइट राइडर्स ग्रुप ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तैयार कर इतिहास रच दिया है।

25

कितने में बना यह मैदान?

175 करोड़ से ज्यादा रुपए में बने इस स्टेडियम का नाम 'नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड' दिया गया है।यह मैदान पहली बार मेजर लीग क्रिकेट (MLC) मुकाबले की मेजबानी कर रहा है। इसके साथ ही नाइट राइडर्स ग्रुप दुनिया का पहला वैश्विक क्रिकेट फ्रेंचाइजी ब्रांड बन गया है, जिसके पास अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है।

35

क्रिकेट को अमेरिका में नई पहचान दिलाने की तैयारी?

शाहरुख खान लंबे समय से क्रिकेट को ग्लोबल लेबल पर बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स, त्रिनबागो नाइट राइडर्स और अन्य फ्रेंचाइजी के बाद अब अमेरिका में अपना स्टेडियम तैयार करना उनके इसी विजन का हिस्सा माना जा रहा है। इस मैदान के जरिए अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने का लक्ष्य रखा गया है।

45

LA ओलंपिक 2028 के लिए क्यों है अहम?

क्रिकेट 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में 128 साल बाद वापसी करने जा रहा है। ऐसे में यह स्टेडियम भविष्य के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बादशाह खान ने इस उपलब्धि को सिर्फ एक स्टेडियम का निर्माण नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐसा स्थान बताया है, जहां खेल, समुदाय और उत्साह एक साथ दिखाई देंगे। उनका कहना है कि अमेरिका जैसे बड़े खेल बाजार में क्रिकेट को मजबूत पहचान दिलाना नाइट राइडर्स ग्रुप का सपना रहा है और यह मैदान उसी सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।

55

वर्कफ्रंट पर शाहरुख कहां हैं?

शाहरुख खान क्रिकेट के अलावा मूवी के लिए भी काम तेजी से कर रहे हैं। वो अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' (King) की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा इस मूवी में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारों को शामिल होने की चर्चा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories