
बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे सीन होते हैं जिन्हें देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं। खासकर जब किसी चलती बाइक या कार पर रोमांटिक सीन फिल्माया जाता है, तो मन में सवाल उठता है कि आखिर इसे शूट कैसे किया गया होगा। इन दिनों शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह का एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। इतना ही नहीं लोगों को यह भी पता चल गया है कि किसिंग सीन रियल होते हैं, या फिर फेंक।
X यूजर @nandantwts ने बीटीएस वीडियो को पोस्ट किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 29 सेकंड के इस वीडियो में फिल्म कबीर सिंह का चर्चित बाइक किसिंग सीन नजर आता है। फिल्म में यह सीन बेहद नेचुरल और रियल लगता है, लेकिन BTS वीडियो देखने के बाद लोगों को पता चला कि असलियत कुछ और थी। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी जिस बाइक पर बैठे हैं, वह सड़क पर खुद नहीं दौड़ रही थी। बाइक को एक विशेष ट्रॉली से जोड़ा गया था, जिसे आगे से खींचा जा रहा था। इसी ट्रॉली पर कैमरामैन और क्रू मेंबर्स मौजूद थे, जो अलग-अलग एंगल से सीन को शूट कर रहे थे। इतना नहीं वीडियो में देख सकते हैं कि किसिंग सीन रियल होती है। दो टेक में इस सीन को फिल्माया गया है।
फिल्मों में सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। यदि कलाकारों को तेज रफ्तार बाइक पर रोमांटिक सीन करना पड़े, तो दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए फिल्ममेकर्स अक्सर ट्रॉली, रिग और स्पेशल कैमरा सेटअप का इस्तेमाल करते हैं ताकि सीन भी शानदार लगे और कलाकार भी सुरक्षित रहें।
I thought kiss scenes weren't real until I saw this 💀 pic.twitter.com/RsGpCxnofh
— Nand@n (@nandantwts) June 1, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे "फिल्मी जादू" बताया तो किसी ने मजाक में कहा कि "सालों बाद पता चला कि हमें कैसे बेवकूफ बनाया गया था।" वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हमें तो पता नहीं था कि किसिंग सीन रियल होती है।
इसे भी पढ़ें: Peddi Star Ram Charan के बॉडीगार्ड केविन कुंटा कौन हैं, जो हर दिन करते हैं लाखों की कमाई!
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही। फिल्म के गाने, डायलॉग और रोमांटिक सीन्स आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
और पढ़ें: 'धुरंधर' के बाद डी-कंपनी में घबराहट? दाऊद इब्राहिम को लेकर सामने आया बड़ा दावा!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।