
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में है। धुरंधर 2 की दहाड़ के बीच उनकी किंग को लेकर एक जबरदस्त जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो शाहरुख जल्दी ही एक फिल्म के लिए एक जोरदार एक्शन सीक्वेंस शूट करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये फाइट सीक्वेंस काफी बड़े लेवल पर शूट किया जाएगा और कहा जा रहा है कि ऐसा सीन शायद पहले किसी मूवी में देखने नहीं मिला है।
शाहरुख खान एक बार फिर अपनी फिल्म किंग से बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए तैयार हैं। फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी सामने आती रहती है। इसी बीच एक और ताजा खबर आई है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख फिल्म के लिए एक एक्शन सीन शूट करने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि इस सीन में वे तकरीबन 10 रशियन फाइटर्स के साथ टक्कर देते नजर आएंगे। बताया ये भी जा रहा है कि ये सीन इंडिया में शूट नहीं होगा। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी इस फाइट सीन को शूट करने की पूरी तैयारी में जुटे हैं। खबरों की मानें तो इस मूवी में शाहरुख 2 रोल में नजर आ सकते हैं। उनका किरदार निगेटिव शेड लिए हुए हैं। शाहरुख के जन्मदिन पर इस मूवी का टीजर जारी किया गया था, जिसमें वे एकदम अलग ही अवतार में नजर आए थे।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar के 'चौधरी असलम' का लग्जरी बंगला देख रह जाएंगे दंग, 7 INSIDE PHOTOS उड़ा देंगी होश
हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म किंग में बॉलीवुड इंडस्ट्री के 70 फीसदी स्टार्स नजर आ सकते हैं और ये सभी ए लिस्टर्स होंगे। हालांकि, नाम पर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, मूवी की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभय वर्मा, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, सौरभ शुक्ला सहित अन्य स्टार्स नजर आएंगे। इतना ही नहीं फिल्म में अभिषेक बच्चन खूंखार विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। हाल ही में अभिषेक का लुक सामने आया आया था, जिसमें उनका वजन बढ़ा दिख रहा था और उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था।
शाहरुख खान की फिल्म किंग इसी साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि ये हाई-वोल्टेज एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका बजट 200-250 करोड़ के करीब है। इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स अभी से क्रेजी हो रहे हैं। वहीं, शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार 2023 में आई 3 फिल्में पठान, जवान और डंकी में नजर आए थे। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। दो फिल्मों ने तो 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। उनकी अपकमिंग फिल्में किंग के अलावा टाइगर वर्सेस पठान, जवान 2 हैं।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 के 6 स्टार्स की लाइफ पार्टनर कौन? एक 8 साल से बिना शादी रह रहा साथ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।