कौन है यह 28 साल की खूबसूरत हीरोइन, जिसकी 28 दिन के अंदर आएंगी दो बड़ी फ़िल्में

Published : Mar 14, 2026, 02:45 PM ISTUpdated : Mar 14, 2026, 02:46 PM IST

शरवरी वाघ तेजी से फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित नई हीरोइनों में शामिल होती जा रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की लाइन-अप बताती है कि बड़े फिल्ममेकर उन पर बड़ा दांव लगा रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी 2 फ़िल्में 28 दिन के अंतराल से आ रही हैं।

PREV
15
बड़े फिल्ममेकर्स की पसंद बन रहीं शरवरी वाघ

28 साल की एक्ट्रेस शरवरी धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। इंडस्ट्री के बड़े फिल्ममेकर और प्रोडक्शन हाउस अब उन्हें अपनी फिल्मों के लिए चुन रहे हैं। अपनी शानदार फिल्मों के जरिए शरवरी का करियर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

25
28 दिनों में रिलीज होंगी शरवरी वाघ की दो बड़ी फिल्में

शरवरी के करियर के लिए सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनकी दो बड़ी फिल्में बहुत कम अंतराल में रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में आएगी, जबकि ‘अल्फा’ 10 जुलाई को रिलीज होगी। महज 28 दिनों के अंतर में दो बड़े प्रोजेक्ट्स का रिलीज होना किसी भी नए स्टार के लिए बड़ी बात माना जाता है और इससे शरवरी को इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत करने का बड़ा मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : Ustad Bhagat Singh Trailer कब-कितने बजे आएगा? 'धुरंधर 2' से क्लैश के बीच आया बड़ा फैसला!

35
'मैं वापस आऊंगा' के टीजर से बढ़ी चर्चा

हाल ही में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शरवरी की काफी चर्चा होने लगी। टीजर में उनकी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज शरवरी हो सकती हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म में शरवरी के अपोजिट दिलजीत दोसांझ नज़र आएंगे।

45
'अल्फा' में आलिया भट्ट संग दिखेंगी शरवरी

'अल्फा' एक्शन एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शरवरी वाघ के अलावा आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।

यह भी पढ़ें : कौन है यह सुपरस्टार, जिसने ठुकराई ‘धुरंधर : द रिवेंज’? अब बोला- यह मेरा नुकसान है

55
शरवरी वाघ की अपकमिंग फ़िल्में

शरवरी वाघ की अन्य अपकमिंग फिल्मों में सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही 'ये प्रेम मोल लिया' है, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना दिखाई देंगे। फिल्म में सीमा पाहवा, अनुपम खेर और और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। शरवरी को डायरेक्टर अली अब्ब्स ज़फर की एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी देखा जाएगा। हालांकि, अभी इन फिल्मों की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories