तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज से पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। पढ़ें फिल्म से जुड़ी एक-एक डिटेल.…
आंध्र प्रदेश सरकार की 'उस्ताद भगत सिंह' को बेनिफिट शो की अनुमति
पहले ऐसा फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने विशेष आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत फिल्म के लिए बेनिफिट शो की अनुमति दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में इस फिल्म के शो सुबह 4 या 5 बजे से शुरू किए जा सकते हैं। शुरुआती शो के लिए टिकट की कीमत लगभग 500 रुपए तक तय की गई है। इससे फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखा जा रहा है।
26
पहले 10 दिनों तक महंगे रहेंगे 'उस्ताद भगत सिंह' के टिकट
सरकार ने फिल्म के रिलीज के बाद शुरुआती 10 दिनों तक टिकट की कीमत बढ़ाने की अनुमति भी दी है। इसके तहत सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में टिकट की कीमत में 100 रुपए तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। वहीं मल्टीप्लेक्स थिएटरों में टिकट की कीमत 125 रुपए तक बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान सिनेमाघरों को रोजाना पांच शो चलाने की अनुमति भी दी गई है।
तेलंगाना में 'उस्ताद भगत सिंह' की टिकट बढ़ोतरी मुश्किल
जहां आंध्र प्रदेश में फिल्म को राहत मिली है, वहीं तेलंगाना में टिकट कीमत बढ़ाने की अनुमति मिलने की संभावना कम बताई जा रही है। पिछले साल कई बड़ी फिल्मों के लिए टिकट बढ़ाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में तेलंगाना हाईकोर्ट ने ऐसे आदेशों को रद्द कर दिया था। इसी वजह से माना जा रहा है कि तेलंगाना में फिल्म के शो सामान्य टिकट दरों पर ही चलाए जा सकते हैं और सुबह करीब 7 बजे से शो शुरू हो सकते हैं।
46
कब और कितने बजे आएगा 'उस्ताद भगत सिंह' का ट्रेलर
'उस्ताद भगत सिंह' का ट्रेलर 14 मार्च को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया इसका आधिकारिक ऐलान किया है। उन्होंने लिखा है कि यह ट्रेलर 14 मार्च को शाम 6:30 बजे रिलीज किया जाएगा।
'थेरी' से प्रेरित बताई जा रही पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का डायरेक्शन हरीश शंकर ने किया है और इसे मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म तमिल सुपरस्टार विजय की 2016 में आई हिट फिल्म ‘थेरी’ से प्रेरित है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला, राशी खन्ना, आर. पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, बी. एस. अविनाश और गौतमी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
66
रिलीज डेट बदली, अब 19 मार्च को 'धुरंधर 2' से टक्कर
पहले 'उस्ताद भगत सिंह' को 26 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 19 मार्च 2026 कर दी गई। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। खास बात यह भी है कि पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने से पहले जिन फिल्मों को साइन किया था, उनमें यह फिल्म भी शामिल है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।