Mohan Bhagwat की बहुत बड़ी फैन ये एक्ट्रेस, अदनान सामी मिले RSS चीफ से

Published : Feb 08, 2026, 09:35 PM IST
rss chief mohan bhagwat

सार

'मैं मोहन भगवत जी की बहुत बड़ी फैन हूं': शिल्पा शेट्टी ने आरएसएस प्रमुख की तारीफ की, संघ ने 100 वर्ष पूरे करने परव्याख्यान्र श्रृंखला का आयोजन किया। इससे पहले सिंगर  अदनान सामीi ने इस कार्यक्रस से कई तस्वीरें शेयर की थीं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ऐतिहासिक शताब्दी समारोह के दूसरे दिन पार्टीसिपेट किया। रविवार (8 फरवरी) को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए शिल्पा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत की जमकर तारीफ की और कहा कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं।

संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शिल्पा ने आरएसएस के पदाधिकारयों को बधाई दी और कहा, "मैं मोहन भगवत जी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। वे बहुत इंस्पायर करते हैं। मैं उनकी विचारधारा और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके डेडीकेशन की प्रशंसक हूं। उन्होंने जो काम किया है और जिस तरह से उन्होंने जनहित और राष्ट्रीय हित के लिए लोगों को एकजुट किया है, वह मुझे सचमुच प्रेरित करता है। मैंने आज बहुत कुछ सीखा और उन्होंने मेरे संकल्प को और भी मजबूत बनाया है।"

शिल्पा ने आगे कहा, "मैं वास्तव में उनके शब्दों को आगे बढ़ाना चाहती हूं और राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देना चाहती हूं।"

यहां देखें शिल्पा का वीडियो :

 

 

इससे पहले सिंगर अदनान Sami ने भी मुंबई के नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम से शिल्पा और मोहन भगवत के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं।

बॉलीवुड एक्टर  विक्की कौशल भी मीडिया से बातचीत करते नजर आए, मुंबई में सितारों से सजे व्याख्यानमाला कार्यक्रम बेहद ग्लैमरस दिख रहा था। 

फिल्म मेकर करन जौहर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक साथ पहुंचे और अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया। अक्षय कुमार, विनीत कुमार सिंह और रवीना टंडन समेत कई अन्य हस्तियां भी कार्यक्रम में मौजूद थीं।

इससे पहले, 7 फरवरी को कार्यक्रम के पहले दिन, सलमान खान, रणबीर कपूर, डायरेक्टर सुभाष घई और सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी भी आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में उपस्थित थे।

आरएसएस शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की यात्रा का वर्णन किया गया, समाज में इसकी भूमिका को बताया गया और इसके भविष्य को आकार देने वाले विचारों और विजन पर प्रकाश डाला गया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Neena Gupta को डायरेक्टर ने दी 'मां-बहन की गाली', फिर भी करती रही काम, बताई वजह
Border 2 Collection Day 17: सनी देओल की फिल्म ने तीसरे संडे इतना कमाया, देखें टोटल कलेक्शन