Hardik Pandya की एक्स वाइफ का वीडियो वायरल, Natasa Stankovic के सपोर्ट में उतरे फैंस

Published : Feb 08, 2026, 03:18 PM IST
Natasa Stankovic

सार

कॉलेज इवेंट में डांस वीडियो वायरल होने पर नताशा स्टैनकोविक ट्रोल हुईं, लेकिन सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स उनके सपोर्ट में उतरे। लोगों ने कहा कि वह तलाक के बाद अपने दम पर काम कर रही हैं और सिंगल मदर के तौर पर गरिमा से जिंदगी जी रही हैं।

एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टैनकोविक जो क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ हैं। हाल ही में कॉलेज के एक कार्यक्रम में डांस करते हुए उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरु हो गया। जहां कुछ यूजर्स ने कार्यक्रम में डांस करने के लिए उनका मजाक उड़ाया और उन्हें ट्रोल किया, वहीं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स उनके सपोर्ट में सामने आए और लोगों से उन्हें निशाना बनाना बंद करने की अपील करते हुए कहा कि वह तो बस अपनी जिंदगी जी रही हैं।

इंटरनेट यूजर्स आए  नताशा स्टैनकोविक के बचाव में

एक सोशल मीडिया यूजर ने नवी मुंबई के पिल्लई यूनिवर्सिटी में आयोजित एक इवेंट में नताशा के परफॉरमेंस का वीडियो शेयर किया। यूजर ने वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "हार्दिक से तलाक के बाद उनकी हालत ये हो गई हैं कि उन्हें गुजारा करने के लिए कॉलेजों में डांस करना पड़ रहा है।" बता दें कि नताशा 6 फरवरी को यूनिवर्सिटी में आयोजित couple dance कॉम्पीटिशन में जज थीं।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने नताशा को ट्रोल किया तो कुछ लोगों ने उनका भरपूर सपोर्ट किया है। लोगों ने क्रिटिक्स के कमेंट के खिलाफ कमेंट पर आपत्ति जताई और कहा कि वह अपने काम में व्यस्त हैं। नेटीजन्स ने नताशा पर "धमकाने" वाले कमेंट की निंदा की। वही एक शख्स ने लिखा, “कोई गुजारा भत्ता नहीं। किसी रियलिटी शो में Sympathy बटोरने का नाटक नहीं। धोखा देने वाले पति पर कोई तंज नहीं। वह अपने काम से काम काम रखती हैं। फिर भी उन्हें सिर्फ इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वह एक फीमेल सेलेब्रिटी हैं। हार्दिक से तलाक के बाद नताशा ने जिस तरह से खुद को संभाला है, उसके लिए उन्हें सलाम,” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मान लीजिए, उनकी सालाना कमाई इतनी है कि आप अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं कमा पाएंगे।

नेटीजन्स ने दिया नताशा का साथ

एक नेटीजन्स ने कहा-“कम से कम उसने धनाश्री की तरह बिग बॉस या किसी टीवी शो में पार्टीसिपेट नहीं किया, कोई ड्रामा नहीं किया और हार्दिक के खिलाफ कोई इंटरव्यू भी नहीं दिया। वह बस अपनी जिंदगी जी रही है, और लोगों को अभी भी इससे दिक्कत है,” एक अन्य ने कहा, “एक महिला शांति से अपनी जिंदगी जी रही है, सिंगल मदर है, खुद पैसे कमा रही है, ड्रामा नहीं कर रही है।”

एक यूजर ने लिखा, “उन्हें कॉलेज फेस्ट में गेस्ट के रूप में इनवाइट किए जाने में कोई बुराई नहीं है। श्रद्धा कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस भी ऐसे फेस्ट में जाती हैं। “वह एक कलाकार हैं और मंच पर परफॉरमेंस देकर पैसे कमा रही हैं, और आप उनका वीडियो पोस्ट करके पैसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं।” हर्दिक पांड्या से उन्होंने कोई मेंटेनेंस नहीं लिया। उसने धोखा भी नहीं दिया। तलाक के बाद उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। वह अपने बच्चे की परवरिश के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

नताशा के बारे में और अधिक जानकारी

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ रिश्ते के बाद से नताशा स्टैनकोविक का पर्सनल लाइफ से सुर्खियों में रहा है। इस कपल ने मई 2020 में शादी की और उसी साल उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। दोनों ने 2023 में हिंदू और ईसाई दोनों ट्रेडीशन से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और एक साल बाद जुलाई में वे अलग हो गए। तलाक के बाद से नताशा यात्रा करने और अपने बेटे के साथ समय बिताने पर ध्यान दे रही हैं, वहीं क्रिकेटर मॉडल महिका शर्मा को डेट कर रहे हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The 50 में बड़ा ट्विस्ट: आउट हुए 2 कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार वापसी, घर में मचेगा बवाल
Mardaani 3 Collection Day 9: बॉर्डर 2 से क्लैश में भी फिल्म का कमाई ग्राफ मजबूत, देखें कलेक्शन