श्रद्धा कपूर ने किसे कहा, बर्दाश्त नहीं कर पाओगे! क्यों वायरल हो रहा एक्ट्रेस का जवाब

Published : Aug 11, 2026, 01:05 PM IST
Shraddha kapoor latest pic

सार

श्रद्धा कपूर से एक यूजर ने आधार कार्ड की फोटो मांगी तो एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया। उनका रिप्लाई वायरल है, वहीं अशनीर ग्रोवर की बायोपिक भी चर्चा में है।

Shraddha Kapoor Latest News: शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें-वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। हाल ही में श्रद्धा ने अपनी कुछ फोटो फैंस के साथ शेयर कीं, जिस पर एक शख्स ने मजेदार कमेंट किया। श्रद्धा कपूर ने उसे जो जवाब दिया वो और भी ज्यादा फनी है। हालांकि, ये पोस्ट पुरानी है लेकिन अभी वायरल हो रही है।

वायरल हुआ श्रद्धा कपूर का जवाब

श्रद्धा कपूर की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- अपने आधार कार्ड का फोटो और अपलोड कर दो। इस पर एक्ट्रेस ने उसे जवाब देते हुए कहा, उसमें इतनी खूबसूरत लग रही हूं, बर्दाश्त नहीं कर पाओगे। श्रद्धा कपूर का यह मजेदार जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

श्रद्धा कपूर की हाजिरजवाबी पर फिदा हुए फैंस

श्रद्धा कपूर के इस जवाब की सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “Beauty and Brains Together.” वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उसने श्रद्धा का आधार कार्ड देखा है और वह उसमें भी हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस के इस मजेदार रिप्लाई के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। श्रद्धा कपूर अक्सर अपने फैंस के साथ इसी तरह हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करती नजर आती हैं।

अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में दिखेंगी श्रद्धा कपूर!

श्रद्धा कपूर को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि वह भारतीय एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर को फिल्म में अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। अगर श्रद्धा इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके करियर के लिए एक अलग तरह का रोल हो सकता है।

श्रद्धा कपूर को ऑफर हुई 20 करोड़ की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्रद्धा कपूर को इस फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर उनके शामिल होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा के पास इस फिल्म से जुड़ने का एक और विकल्प भी है। वह सिर्फ अपनी एक्टिंग फीस लेने के बजाय फिल्म की निर्माता बनने और उसके इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) में हिस्सेदारी लेने का रास्ता चुन सकती हैं। बता दें कि यह बॉलीवुड में कमाई का एक ऐसा तरीका है, जिसे अब कई बड़े स्टार्स अपना रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

इमरान हाशमी क्या निभाएंगे महमूद का रोल? आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर एक्टर ने दिया जवाब
Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी को मिले 10 करोड़? जानें बाकी स्टार्स की फीस