मां-बाप की शादी से पहले पैदा हुई ये हसीना कौन? गलत नाम यूज करने की वजह है शॉकिंग

Published : Jan 28, 2026, 08:00 AM IST

कमल हासन-सारिका की बेटी श्रुति हासन 40 साल की हो गईं। उनका जन्म 28 जनवरी को चेन्नई में हुआ था। श्रुति ने बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उन्हें साउथ में ज्यादा सफलता मिली। जन्मदिन पर जानते उनसे जुड़े कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स... 

PREV
16
बॉलीवुड की इस हसीना का सच

40 साल की श्रुति हासन के बारे में एक बात जानकर किसी को भी हैरानी हो सकती हैं। आपको बता दें कि श्रुति का जन्म उनके मां-बाप यानी सारिका और कमल हासन की शादी से पहले हुआ था। दरअसल, उनके पेरेंट्स लिव इन में रहे थे, तभी सारिका प्रेग्नेंट हुई थीं।

26
श्रुति हासन के पेरेंट्स के बारे में

श्रुति हासन जब 2 साल की थी तब उनके पेरेंट्स ने 1988 में शादी की थी। बता दें कि शादी के बाद सारिका ने दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया था। वैसे, लंबे समय तक साथ रहने के बाद श्रुति के पेरेंट्स का 2004 में तलाक हो गया था।

ये भी पढ़ें... Jana Nayagan Update: फिर संकट में जन नायगन! थलापति विजय की आखिरी फिल्म की रिलीज पर बड़ा अड़ंगा

36
श्रुति हासन ने छुपाया नाम

श्रुति हासन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे स्कूल में पढ़ती थी तो उन्होंने फेक नाम का यूज किया था। इसके पीछे की वजह उन्होंने बताई थी कि वे नहीं चाहती थी कि कोई भी जाने कि वे फिल्म स्टार्स की बेटी हैं। उन्होंने अपना नाम पूजा रामचंद्रन रखा था।

46
श्रुति हासन का एक्टिंग करियर

श्रुति हासन ने 1992 में महज 6 साल की उम्र में प्लेबैक सिंगिंग से अपना करियर शुरू किया था। वे 2000 में आई फिल्म हे राम में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आईं थीं। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म 2009 में आई लक थी। उन्होंने दिल तो बच्चा है जी, रमैया वस्तावैया, डी डे, गब्बर इज बैक, वेककम बैक सहित अन्य बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें हिंदी फिल्मों में सफलता नहीं मिली।

56
श्रुति हासन की साउथ फिल्में

श्रुति हासन ने हिंदी के साथ साउथ फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। साउथ में उनकी पहली फिल्म अनागनगा ओ धीरुडु थी, जो 2011 में आई थी। इसके बाद उन्होंने बालुपु (2013), येवाडु (2014), रेस गुर्रम (2014), क्रैक (2021), वीरा सिम्हा रेड्डी (2023), वाल्टेयर वीरय्या (2023), सालार (2023) जैसी फिल्मों में काम किया।

66
श्रुति हासन की अपकमिंग फिल्में

श्रुति हासन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे ट्रेन और सालार भाग 2: शौर्यांग पर्व में नजर आएंगी। वे आखिरी बार 2025 में आई फिल्म कुली में नजर आईं थी। इसमें रजनीकांत लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें... साउथ के 2 धुरंधर BOX OFFICE हिलाने पहली बार आ रहे साथ! आखिर कौन सी है ये फिल्म?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories