
नई दिल्ली। मशहूर सिंगर के के अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार को के के का निधन हो गया। वह कोलकाता में एक शो करने कोलकाता गए थे जब यह दु:खद हादसा हुआ। शो के कुछ ही देर बाद उनकी सांसें थमने की खबर आई। शो के बाद वह जिस होटल में ठहरे थे, उसकी सीढ़ियों से गिरने से यह हादसा हुआ है। केके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। दिल्ली में जन्में केके ने बॉलीवुड सहित एक दर्जन भारतीय भाषाओं में गीतों को अपनी आवाज दी थी।
केके की मौत के बारे में मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि गायक अनुपम रॉय ने उनको फोन किया और केके के साथ हुए दुर्घटना के बारे में बताया कि अस्पताल से बुरी खबर आ रही है। अस्पताल में संपर्क करने पर बताया गया कि उनको मृत हालत में लाया गया था। गायक केके के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर करीब 10 घंटे पहले कोलकाता के एक सभागार में एक संगीत कार्यक्रम के फोटोज और वीडियोज हैं।
शो के बाद होटल में ठहरे थे, सीढ़ियों से गिरने से मौत
53 वर्षीय गायक केके कोलकाता के नजरूल मंच सभागार में संगीत कार्यक्रम करने गए थे। शो के बाद वह एक होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि होटल की सीढ़ियों पर से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएमआरआई अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि गायक को मृत लाया गया था।
दिल्ली में हुआ था जन्म
केके मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। केके का पूरा नाम कृष्ण कुमार कुनाथ था। वे अपने इलेक्ट्रिक लाइव शो के लिए भी जाने जाते थे। केके ने 1999 में अपना पहला एल्बम, पल जारी होने के बाद बॉलीवुड पर अपना फोकस बढ़ाया। तड़प तड़प के (हम दिल दे चुके सनम, 1999), दस बहाने (दस, 2005), और तूने मारी एंट्रियां (गुंडे, 2014) जैसे हिट गाने आते ही दिए।
90 के दशक में किशोरों के बीच खासे लोकप्रिय थे
केके को 'पल' और 'यारों' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। केके के यह गाने 1990 के दशक के अंत में आए थे और यह किशोरों के बीच बड़ी हिट बन गया था। उस दौर में केके के गाने अक्सर स्कूल और कॉलेज की विदाई और किशोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सुना जाता था। उनकी 1999 की पहली एल्बम पाल को समीक्षकों द्वारा सराहा गया था। 2000 के दशक की शुरुआत से, उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में सिंगिंग में अपना करियर बनाया। केके बॉलीवुड में भी खूब सफल रहे। बॉलीवुड में लोकप्रिय गानों की सीरीज का रिकार्ड केके के नाम है। केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित अन्य भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं।
यह भी पढ़ें:
KK: मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की नौकरी से बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायक बनने की कहानी...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।