
बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान ने पहली बार अपनी जिंदगी का ऐसा दर्द साझा किया है, जिसने हर किसी को इमोशलन कर दिया। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'Alliance' के लेटेस्ट एपिसोड में सोहेल ने खुलासा किया कि बचपन में उनके साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Abuse) हुआ था। शर्म, डर और अपराधबोध की वजह से उन्होंने इस घटना के बारे में कई साल तक किसी को कुछ नहीं बताया। आखिरकार बड़े होने के बाद उन्होंने अपने पिता सलीम खान से इस बारे में बात की, जिन्होंने उन्हें समझाया कि चुप रह जाना उनकी गलती नहीं थी।
'Alliance' के एक एपिसोड में अली गोनी, अर्सलान गोनी और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ रैगिंग और बुलीइंग पर बातचीत के दौरान सोहेल ने अपनी दर्दनाक याद शेयर की। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ गलत हरकत हुई थी, लेकिन उस समय वह इतना डर गए थे कि किसी को बता नहीं पाए। लेकिन उन्हें ये बात दर्द देती रहती थी। सालों बाद जब उन्होंने यह बात अपने पिता सलीम खान को बताई तो उन्होंने ने उन्हें समझाया कि पीड़ित को कभी खुद को दोषी नहीं मानना चाहिए। यही सीख आज वह अपने बेटों निर्वाण और योहान को भी देते हैं।
सोहेल ने कहा कि उन्होंने अपने दोनों बेटों से हमेशा कहा है कि अगर कभी कोई उन्हें परेशान करे, बुली करे या असहज महसूस कराए, तो वे बिना झिझक तुरंत उनसे आकर बात करें। उन्होंने कहा कि शर्म या डर की वजह से चुप रहना समस्या को और बढ़ा देता है। उनका मानना है कि बच्चों के लिए ऐसा माहौल बनाना जरूरी है, जहां वे बिना किसी डर के अपने माता-पिता से हर बात साझा कर सकें।
Sohail Khan opens up about his heartbreaking experience with s*xual h@rassment during his childhood.
He carried the burden of misplaced shame for years before finally confiding in his father.
It takes incredible courage to speak out and remind everyone that it is never the… pic.twitter.com/9E9WaIru0P— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) July 16, 2026
इसे भी पढ़ें: अलायंस के 6 सबसे महंगे कंटेस्टेंट, लाखों से करोड़ों रुपये तक की कर रहे कमाई
सोहेल खान से पहले अभिनेता राम कपूर ने भी रियलिटी शो 'Lock Upp' में अपने बचपन के एक बेहद निजी और दर्दनाक अनुभव का जिक्र किया था। राम कपूर ने बताया था कि जब वो हॉस्टल में थे तो उनका यौन शोषण हुआ था। लेकिन जिसने उनके साथ गलत किया था, उसने ही उन्हें सॉरी बोलकर उस दर्द की तासीर कम की थी। ये बात सिर्फ उनकी पत्नी गौतमी को पता थी।
इसे भी पढ़ें: 'रामायण' में भरत का किरदार निभाने वाले एक्टर का टूटा घर, शादी के 14 साल बाद पत्नी से तलाक का ऐलान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।