रामायण एक्टर आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानेटकर ने अलग होने की घोषणा के बाद लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। अभिनेता ने अफवाहों से बचने की भी गुजारिश की।
मराठी सिनेमा और अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले एक्टर आदिनाथ कोठारे का घर टूट गया है। उन्होंने अपनी पत्नी उर्मिला कानेटकर से तलाक की घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।
'रामायण' के भरत की तलाक घोषणा
आदिनाथ कोठारे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है। उन्होंने लिखा, 'बहुत सोच-विचार करने के बाद, उर्मिला कानिटकर और मैंने आपसी सहमति और बहुत ही सम्मानजनक तरीके से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।'
बेटी की परवरिश साथ करेंगे
एक्टर ने आगे बताया कि भले ही पति-पत्नी के तौर पर उनका रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन वो अपनी बेटी के माता-पिता हमेशा बने रहेंगे। उन्होनें आगे लिखा, 'भले ही एक कपल के तौर पर हमारा सफर खत्म हो गया हो, लेकिन हमारी बेटी जीजा को लेकर हमारी जिम्मेदारी हमेशा वैसी ही रहेगी। वह हमारी सबसे फर्स्ट प्रायोरिटी है। हम दोनों खुशी-खुशी मिलकर बेटी की परवरिश करेंगे, ताकि उसे बड़ा होने में पूरा प्यार, सुरक्षा और सपोर्ट मिल सके।'
लोगों से अपील
कपल ने अपने सोशल मीडिया पर लोगों अपील करते हुए लिखा,'हम मीडिया के अपने दोस्तों और जनता से दिल से गुजारिश करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसके बाद हम इस पर कोई बात या कमेंट नहीं करेंगे। हमारी स्थिति को समझने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'
और पढ़ें: OTT Releases: इस हफ्ते घर बैठे देखें 12 नई फिल्में और वेब सीरीज, होगा फुल एंटरटेनमेंट
'रामायण' को लेकर भी चर्चा में हैं आदिनाथ
आदिनाथ कोठारे इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' का हिस्सा होने की वजह से भी सुर्खियों में हैं। वो राम (रणबीर कपूर) के भाई भरत के किरदार में दिखाई देंगे। बता दें कि 'रामायण:पार्ट 1' का ट्रेलर इसी साल 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रहा है।
और पढ़ें: Fauzi: 'फौजी' का नया पोस्टर जारी, दमदार लुक में दिखें प्रभास, इन दिन रिलीज होगी मूवी
