
Sonu Sood Free Stay Offer: US-Iran तनाव के बीच दुबई में फ्लाइट कैंसिल होने के बाद कई लोग होटल और ठहरने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी बीच सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि जो भी यात्री मौजूदा संकट की वजह से दुबई में फंसे हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि चाहे भारतीय हों या किसी भी देश के नागरिक, सभी के लिए फ्री में रहने की व्यवस्था की जाएगी। सोनू ने लोगों से अपील की कि वे उन्हें या ‘डुगस्ता प्रॉपर्टी’ को डायरेक्ट मैसेज करें, ताकि तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
अपने पोस्ट में सोनू सूद ने लिखा कि जंग जैसी स्थिति ने कई यात्रियों को बेघर कर दिया है। ऐसे में उनका उद्देश्य सिर्फ इंसानियत निभाना है, न कि किसी देश या धर्म के आधार पर मदद करना। उन्होंने कहा कि जब तक लोग सुरक्षित अपने देश वापस नहीं लौट जाते, तब तक उनके रहने का पूरा इंतजाम किया जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी इस पहल की जमकर तारीफ की है। कई यूजर्स ने उन्हें ‘रियल हीरो’ बताया। नीचे देखें सोनू सूद का वीडियो-
मिडिल ईस्ट में तनाव तब और बढ़ गया जब United States और Israel ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्रवाई में ईरान के कई बड़े राजनीतिक और सैन्य अधिकारियों की मौत हुई। इसके जवाब में ईरान ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस टकराव का असर उड़ानों पर पड़ा और दुबई समेत कई शहरों में फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। इसी वजह से कई भारतीय नागरिक और कुछ बॉलीवुड कलाकार भी दुबई में फंस गए थे।
यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने मुश्किल समय में लोगों का साथ दिया हो। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने देशभर में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। एक बार फिर, अंतरराष्ट्रीय संकट के बीच उन्होंने साबित किया है कि उनके लिए इंसानियत सबसे बड़ी है। दुबई में फंसे यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है। जब हालात अनिश्चित हों और घर लौटने का रास्ता बंद हो जाए, तब किसी का आगे आकर हाथ थाम लेना ही असली मदद होती है। सोनू सूद की यह पहल न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि मुश्किल दौर में उम्मीद की एक किरण भी है।
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की KING में स्टार्स की फौज, मूवी में दिखेंगे बॉलीवुड के 70% स्टार्स-चौंका देगा विलेन का नाम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।