प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा शादी के बंधन में बंध गई हैं। बीती रात मुंबई में ईशा की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई। पार्टी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा। सभी एक से बढ़कर आउटफिट में नजर आए। फोटोज में देखें पार्टी में कौन-कौन पहुंचा…
सूरज बड़जात्या की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में 71 साल की रेखा दुल्हन से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आईं। हर कैमरे की नजर रेखा पर टिकी थी।
27
दुल्हन की सजधज कर पहुंची रेखा
सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में रेखा दुल्हन की सजधज कर पहुंची थी। रेखा ने मांग टीका, बड़े-बड़े झुमके, हीरों का हार और गोल्डन-सिल्वर सिल्क की साड़ी कैरी की थी।
सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में शरवरी वाघ पिंक लहंगा में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, नीलम कोठारी भी पति समीर सोनी के साथ पोज देती दिखी।
47
बॉलीवुड हीरोइनों का जलवा
सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में बॉलीवुड हीरोइनों का जलवा देखने को मिला। अमृता राव, ईशा कोप्पिकर और तब्बू इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं।
57
पौधा लेकर पहुंचे जैकी श्रॉफ
सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में जैकी श्रॉफ पौधा लेकर पहुंचे थे। वहीं, विक्की कौशल पिता शाम के साथ नजर आए। सिंगर उदित नायारण भी पत्नी के साथ पोज देते दिखे।
67
पूनम ढिल्लों की बेटी ने लूटी महफिल
सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में पूनम ढिल्लों बेटी पलोमा थकेरिया के साथ नजर आई। डार्क ग्रीन लहंगा में पलोमा बहुत सुंदर दिख रही थी। उन्होंने अपनी अदाओं से पूरी महफिल लूट ली।
77
रमेश तौरानी और महेश भट्ट
रमेश तौरानी भी पत्नी के साथ सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे। वहीं, इस मौके पर महेश भट्ट भी दिखे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।