
एंटरटेनमेंट डेस्क. मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता इनोसेंट वरीद थेक्केथाला (Innocent Vareed Thekkethala) अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उनकी कंडीशन क्रिटिकल बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि, अब अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। जिसके मुताबिक़, उनकी कंडीशन में सुधार हो रहा है। रिपोर्ट्स के अस्पताल के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इनोसेंट दवाओं को अच्छे से रिस्पॉन्स कर रहे हैं। केरल के इरिंजालाकुडा से सांसद रहे इनोसेंट को कुछ दिन पहले कोच्ची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक सप्ताह से डॉक्टर्स की निगरानी में हैं इनोसेंट
इनोसेंट को गले में संक्रमण होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। बीते एक सप्ताह से वे अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्हें कैंसर हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को अभिनेता की हालत बिगड़ गई थी और उनकी हालत क्रिटिकल हो गई थी।
2012 में इनोसेंट को डिटेक्ट हुआ था कैंसर
बताया जाता है कि 2012 में इनोसेंट को कैंसर की बीमारी का पता चला था और 2015 में उन्होंने इससे पूरी तरह ठीक होने की बात भी मीडिया में की थी। उसके बाद से वे लगातार उन लोगों का हौसला बढ़ा रहे हैं, जो इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर 'लाफ एट कैंसर वार्ड- बिहाइंड द स्माइल'' नाम से किताब भी लिखी है, जिसमें उन्होंने कैंसर के इलाज के दौरान के अपने अनुभव के बारे में बताया है। ख़बरों की मानें तो केरल सरकार ने उनके मेमॉयर के कुछ अंश को स्कूल की टेक्स्ट बुक में भी शामिल किया है।
750 फिल्मों में किया है अभिनेता इनोसेंट ने काम
बात इनोसेंट की करें तो उन्होंने लगभग 750 फिल्मों में काम किया है। उन्हें मलयालम फिल्मों में कॉमिक किरदारों के लिए जाना जाता है। अपने कॉमेडी वाले रोल्स के लिए अभिनेता को कई अवॉर्ड्स मिले हैं, जिनमें तीन केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स शामिल है। वे 16वीं लोकसभा में केरल की चलाकुडी संसदीय सीट से सांसद रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो इनोसेंट को पिछली बार पृथ्वीराज और शाजी कैलास स्टारर 'कडुवा' में दिखाई दिए थे। उन्होंने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'माकल' में भी अहम भूमिका निभाई थी।
और पढ़ें…
मलाइका अरोड़ा के बेहद करीब पहुंचा फैन, घबराई एक्ट्रेस ने ऐसे किया खुद का बचाव
VIDEO: ऑस्कर जीतकर इंडिया लौटे राम चरण, 'नाटू-नाटू' को लेकर सुपरस्टार ने कही यह बात
8 PHOTOS: एक्ट्रेस की शादी में शामिल होगा 9 साल का बेटा, मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू हुईं रस्में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।