असल लाइफ में 'बधाई हो': 23 साल की एक्ट्रेस की मां ने दिया बेटी को जन्म, खुशखबरी शेयर कर बोली- मैं शर्म क्यों करूं?

Published : Mar 22, 2023, 11:32 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. मलयालम टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आर्या पार्वती (Arya Parvathy) की मां ने 47 साल की उम्र में दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। खुद 23 साल की आर्या ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी अपने फैन्स के साथ साझा की है। पढ़ें एक्ट्रेस ने क्या कुछ लिखा…

PREV
19

आर्या ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी बताया है कि उनके पिता ने उन्हें कैसे उनकी मां की प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। उन्होंने लिखा है, " एक फोन कॉल ने मेरी जिंदगी बदल दी। पिछले साल जब मैं वैकेशन पर अपने घर जाने वाली थी, उससे कुछ दिन पहले मुझे अप्पा का फोन आया।वे बेचैन लग रहे थे। कुछ मिनट बाद उन्होंने कहा-अम्मा प्रेग्नेंट हैं।"

29

आर्या लिखती हैं, " मैं नहीं जानती थी कि कैसे रिएक्ट करना है। यह ऐसी बात नहीं है, जो आप 23 साल की उम्र में अपने पैरेंट्स से सुनेंगे। कहने के लिए हैरान थी। अम्मा 47 साल की थीं और मुझे पता है कि यह अजीब लगेगा, लेकिन जब अप्पा ने मुझे बताया, तब अम्मा 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं। हकीकत यह है कि जब अम्मा को खुद इस बारे में पता चला, तब उनकी प्रेग्नेंसी 7 महीने की हो चुकी थी।"

39

बकौल आर्या, "आपको पता है कि पूरे बचपन मैं अम्मा से कहती रही कि मुझे भाई-बहन चाहिए। लेकिन अम्मा ने बताया कि मेरे जन्म के बाद उनके यूट्रस में कोई दिक्कत हुई है, जिसकी वजह से वे दोबारा कंसीव नहीं कर पाएंगी।"

49

आर्या ने लिखा है, "जल्दी ही मैं कॉलेज के लिए बैंगलुरु चली गई और अम्मा-अप्पा केरल में ही रह गए। जब तक वह कॉल नहीं आया, तब तक चीजें वैसी ही चल रही थीं।

59

आर्या आगे कहती हैं, "जब अप्पा ने मुझे यह खबर दी तो उन्होंने मुझे इसे गुप्त रखने के लिए कहा, क्योंकि वे नहीं जानते थे कि मैं इस पर क्या रिएक्शन दूंगी। कुछ दिन बाद जब मैं घर पहुंची तो मैं अम्मा की गोद में पड़ गई और रोने लगी। मैंने कहा- मुझे शर्म क्यों आनी चाहिए। मैं इसे लंबे समय से चाहती थी।"

69

आर्या ने लिखा है, उसके बाद अम्मा और मैं साथ समय बिताने लगे। तभी उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चला। अम्मा-अप्पा एक मंदिर गए थे, तभी अम्मा को अचानक से चक्कर आया और वे बेहोश हो गईं। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं।किसी वजह से बेबी बंप नजर नहीं आ रहा था।अम्मा के पीरियड्स बंद हो गए थे और वे फूली हुई महसूस कर रही थीं। इसलिए मान लिया था कि यह मेनोपॉज है। और फिर सालों पहले डॉक्टर्स ने जो कहा था, इसके चलते प्रेग्नेंसी की बात उनके दिमाग में दूर-दूर तक नहीं थी। मुझे वाकई ऐसा लगता है कि यह चमत्कार है।"

79

बकौल आर्या, "धीरे-धीरे हमने अपने परिवार और दोस्तों को बताना शुरू किया। कुछ ने चिंता जताई, जो जेनुइन थीं। लेकिन कुछ लोग सिर्फ ताने मार रहे थे। लेकिन हमने उन पर ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि अम्मा की प्रेग्नेंसी बिना किसी तनाव के आसानी से पूरी हो गई।"

89

आर्या ने आगे लिखा है, "पिछले सप्ताह अम्मा ने बेटी को जन्म दिया। मैं उसके मुंह से खुद को दीदी कहलाने का इंतज़ार नहीं कर सकती। मेरा मतलब है कि हमारे बीच उम्र का यह फासला लोगों को अजीब लगता है, लेकिन क्या यह मायने रखता है। यह मजेदार है कि लंबे समय तक हम नहीं जानते थे कि वह हमारी जिंदगी में आने वाली है। लेकिन अब जबकि वह आ गई है तो उसे दूर नहीं रह सकते।"

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories