Allu Arjun की 6 खूबसूरत हीरोइन, 2 रही ‘पुष्पा’ के लिए लकी, एक संग दी 1000 करोड़ी मूवी

Published : Apr 08, 2025, 12:42 PM IST

Allu Arjun Birthday: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 43 साल के हो गए हैं। इस मौके पर आपको उनकी 6 खूबसूरत हीरोइनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनके लिए लकी रही।

PREV
18

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 43 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1982 में चेन्नई में हुआ था। अल्लू अर्जुन ने यूं तो अपने करियर में कई हिट फिल्में दी, लेकिन पिछले साल आई उनकी पुष्पा 2 ने तो बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा दिया था। 

28

अल्लू अर्जुन ने साउथ की कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया। इसमें से उनकी 6 हीरोइन ऐसी है, जो उनके लकी रही। बता दें कि एक के साथ तो उन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म दी। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

38

अल्लू अर्जुन ने रश्मिका मंदाना के साथ पुष्पा और पुष्पा 2 में काम किया। पुष्पा 1 ने भी अच्छी कमाई की, लेकिन पुष्पा 2 ने तो बॉक्स ऑफिस  फोड़कर रख दिया। 550 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1755.4 करोड़ का कलेक्शन किया। 

48

पूजा हेगड़े भी अल्लू अर्जुन के लिए लकी रहीं। दोनों ने फिल्म अला वैकुंठपुरमलो और दुवदा जगन्नाधम में साथ काम किया। 85 करोड़ के बजट में बनी अला वैकुंठपुरमलो ने 260 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, 75 करोड़ में बनी दुवदा जगन्नाधम ने 119 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

58

अल्लू अर्जुन ने फिल्म सराइनोडु में रकुल प्रीत सिंह के साथ काम किया। 50 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म 126 करोड़ का कराबोर किया।

68

श्रुति हासन के साथ अल्लू अर्जुन ने रेस गुर्रम में काम किया। 35 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ का कलेक्शन किया। था। 

78

सामंथा रुथ प्रभु के साथ अल्लू अर्जुन फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति में नजर आए। 50 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 91 करोड़ का बिजनेस किया था। 

88

फिल्म जुलायी में अल्लू अर्जुन खूबसूरत हीरोइन इलियाना डीक्रूज के साथ नजर आए। 35 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म 67 करोड़ का बिजनेस किया था। 

Recommended Stories