
एंटरटेनमेंट डेस्क. केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड हादसे के बाद लोग बढ़-चढ़कर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। खासकर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सितारे हर संभव मदद कर रहे हैं। अब 'पुष्पा' फेम तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए की राशि जमा कराई है, ताकि पीड़ितों की मदद की जा सके। खुद अल्लू अर्जुन ने इस बात की जानकारी अपने फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने बयान में इस बात को भी माना है कि केरल की जनता से हमेशा उन्हें ढेर सारा प्यार मिला है।
अल्लू अर्जुन ने वायनाड हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए दिए 25 लाख रुपए
इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' पर काम कर रहे अल्लू अर्जुन ने रविवार ( 4 अगस्त) को इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा और बताया कि उन्होंने वायनाड में लैंडस्लाइड हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपए का दान दिया है। अल्लू अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "हाल ही में वायनाड में हुए लैंडस्लाइड से मैं बेहद दुखी हूं। केरल ने हमेशा मुझे ढेर सारा प्यार दिया है और मैं पुनर्वास कार्य में सपोर्ट करने के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए का योगदान देना चाता हूं। आपकी सेफ्टी और स्ट्रेंथ के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।"
केरल के वायनाड में भूस्खलन से 300 से ज्यादा लोग मरे
केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात लैंडस्लाइड की 4 घटनाएं हुईं। इस भयानक दुर्घटना में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 125 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 200 से ज्यादा लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से केरल को बहुत मदद मिल रही है। अल्लू अर्जुन से पहले कार्थी, ज्योतिका और सूर्या 50-50 लाख रुपए, ममूटी और बेटे दुलकर सलमान 35 लाख रुपए, 'पुष्पा' फेम फहाद फाजिल 25 लाख रुपए, चियान विक्रम, नयनतारा-विग्नेश शिवन 20-20 लाख रुपए और रश्मिका मंदाना 10 लाख रुपए केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा चुके हैं।
और पढ़ें…
कंगना रनौत बेच रहीं अपना मुंबई वाला घर? जानिए एरिया से कीमत तक सबकुछ
SOBHA Filmfare Awards South 2024: किसे क्या मिला? देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।