
Allu Arjun Sneha Reddy Spotted Mumbai: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हाल ही में स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया गया। इस दौरान उन्हें पत्नी सुपरस्टार की बांह को जोर से थामकर आगे बढ़ते देखा गया। पुष्पाराज एटली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म AA22xA6 की शूटिंग के लिए इस समय माया नगरी में हैं। उनकी अपकमिंग मूवी के टाइट शेड्यूल के बीच, अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को शहर की तफरी करा रहे हैं। इन दोनों को फिल्म की शूटिंग के बाद एक लोकेशन पर पैपराज़ी ने स्पॉट किया।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, अल्लू अर्जुन और स्नेहा को एक साथ एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। कार में बैठने से पहले तक स्नेहा रेड्डी अपने पति की बांह कसकर पकड़े दिखी। उनका इनसिक्योर की होने की वजह भी वाजिब थी, दरअसल इन दोनों को कैमरामैन चारों तरफ से घेरे हुए थे। शायद इस वजह से वे थोड़ा अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थी।
इस जोड़े ने अपना लुक कैज़ुअल रखा गा। तेलुगु एक्टर ने ग्रीन कलर की टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउज़र पहना था, वहीं स्नेहा ने एक फ्लोई, स्ट्रैपी, पीच कलर की ड्रेस पहनी थी, वे इसमें एकदम कंफर्टेबल नजर आ रही थी। उन्होंने इसे लाइट ज्वेलरी के साथ पहना और बालों को बन में बांधा था। वे पूरे समय अल्लू अर्जुन को पकड़कर ही आगे बढ़ीं।अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा, जिनके नाम अरहा और अयान है।
फैंस एक्टर की एक झलक के लिए पाने के लिए बेताब हैं। पुष्पा मूवी ने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया है। 2024 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" की सफलता का आनंद लेने के बाद वे अब भारतीय सिनेमा के सबसे पॉप्युलर एक्टर में से एक हैं। वे अब फिल्म मेकर एटली के साथ मेगा प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं।