Coolie 400 करोड़+ कमाने वाली 7वीं तमिल फिल्म बनी, लिस्ट में ये 6 पहले से मौजूद

Published : Aug 19, 2025, 05:16 PM IST

Top 7: Highest Grossing Tamil Movies: रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'कुली' दुनियाभर में 400 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली 7वीं फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि टॉप 7 की इस फिल्म में 3 फ़िल्में अकेले रजनीकांत की है। नज़र डालिए सभी 7 फिल्मों पर...

PREV
17
2.0

यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन एस. शंकर ने किया था, जबकि रजनीकांत की इसमें मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 691 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इस फिल्म में ओवरसीज में 172 करोड़ रुपए , भारत में नेट 407 करोड़ और ग्रॉस 519 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

27
Leo

थलापति विजय स्टारर इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 605 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म की भारत में नेट कमाई 341 करोड़ रुपए और ग्रॉस कमाई 401.9 करोड़ रुपए रही थी। ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म ने 204 करोड़ रुपए कमाए थे।

37
जेलर

नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में ग्रॉस 604.5 करोड़ रुपए कूटे थे। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 196 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं इसका भारत में नेट कलेक्शन 348.55 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 408.5 करोड़ रुपए रहा था।

47
पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1

मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रम, ऐश्वर्या राय, रवि मोहन और कार्थी जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई थी। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 488.36 करोड़ रुपए कमाए थे। भारत में इस फिल्म ने नेट 266.54 करोड़ रुपए और ग्रॉस 313.36 करोड़ रुपए कमाए थे। ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कमाई 175 करोड़ रुपए रही थी।

57
ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम

2024 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया था, जबकि थलापति विजय ने इसमें लीड रोल निभाया था। फिल्म ने भारत में नेट 252.59 करोड़ रुपए और ग्रॉस 296.75 करोड़ रुपए कमाए थे। ओवरसीज में इस फिल्म की कमाई 160.25 करोड़ रुपए थी। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 457 करोड़ रुपए कमाए थे।

67
विक्रम

2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में कमल हासन का लीड रोल था, जबकि लोकेश कनगराज इसके डायरेक्टर थे। फिल्म ने दुनियाभर में 414.43 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसकी भारत में नेट कमाई 247.32 करोड़ रुपए और ग्रॉस कमाई 289.43 करोड़ रुपए रही थी। ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म ने 125 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

77
कुली

14 अगस्त को रिलीज हुई 'कुली' ने 5 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 403 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें अकेले ओवरसीज मार्केट से हुई 157.45 करोड़ रुपए की कमाई शामिल है। भारत में लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 206.50 करोड़ रुपए का नेट और 244.55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories