दीवाली की रौनक हर तरफ हैं। आज 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जा रही हैं। इस मौके पर आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे अमीर है। इनमें 2 स्टार्स की दौलत में तो 500 करोड़ के बजट वाली 10 फिल्में बन सकती हैं।
साउथ फिल्म स्टार्स में सबसे अमीर एक्टर नागार्जुन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे 3010 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसी साल आई फिल्म कुली में वे नजर आए थे।
210
चिरंजीवी के पास कितनी दौलत
साउथ इंडस्ट्री के सबसे अमीर स्टार्स में दूसरे नंबर पर चिरंजीवी हैं। खबरों की मानें तो उनके पास 1650 करोड़ की संपत्ति है। वे फिल्मों में अभी भी एक्टिव हैं।
सुपरस्टार राम चरण भी सबसे अमीर स्टार्स की लिस्ट में शामिल है। उनके पास 1370 करोड़ की संपत्ति है। बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म पेडी है, जिसकी वे शूटिंग कर रहे हैं।
410
जूनियर एनटीआर की संपत्ति
जूनियर एनटीआर भी करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे 571 करोड़ के मालिक हैं। एनटीआर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रैगन की शूटिंग कर रहे हैं।
510
कितनी है अल्लू अर्जुन की संपत्ति
अल्लू अर्जुन की संपत्ति की बात करें तो उनके पास 460 करोड़ की संपत्ति है। वे अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 पर काम कर रहे हैं। इसमें वे 4 रोल में नजर आएंगे।
610
कमल हासन की संपत्ति
कमल हासन भी साउथ के अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 450 करोड़ की संपत्ति है। कमल भी आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं।
710
थलापति विजय की संपत्ति
थलापति विजय भी साउथ स्टार्स की अमीरों की लिस्ट में हैं। खबरों की मानें तो वे 450 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। विजय अपनी अपकमिंग फिल्म जन नायगन की शूटिंग में बिजी है।
810
कितनी है रजनीकांत की संपत्ति
रजनीकांत की संपत्ति की बात करें तो उनके पास 430 करोड़ की संपत्ति हैं। बता दें कि इस साल आई उनकी फिल्म कुली ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था।
910
महेश बाबू के पास कितनी दौलत
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अमीर की लिस्ट में 9वें पर हैं। उनके पास 273 करोड़ की संपत्ति है। फिलहाल महेश डायरेक्टर राजामौली की अनटाइल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
1010
कितने अमीर हैं प्रभास
प्रभास भी साउथ स्टार्स के अमीरों की लिस्ट में शामिल है। हालांकि, वे लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। उनके पास 241 करोड़ की प्रॉपर्टी है। वे फिलहाल अपनी 2-3 अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं।