
एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला ने उनके खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज किया है। खास बात तो यह है कि जिस महिला ने जानी पर आरोप लगाए हैं, उसकी उम्र 21 साल है और पेशे से वो भी कोरियोग्राफर है। हैदराबाद में रायदुर्गम पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, महिला ने कहा कि वो कुछ समय से जानी के साथ काम कर रही थी। ऐसे में आउटडोर शूटिंग के दौरान जानी उसका सेक्सुअल हैरेसमेंट कर रहा है।
जांच में यह चीजें आई सामने
महिला के बयान के आधार पर, रायदुर्गम पुलिस ने जानी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं इसे आगे की जांच के लिए नरसिंगी पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। जिस महिला ने शिकायत की है, उसका कहना है, 'जानी ने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद सहित कई शहरों में शूटिंग के दौरान कई बार उसका सेक्सुअल हैरेसमेंट किया। उसने यह भी दावा किया है कि उसने नरसिंगी में उसके घर पर कई बार उसके साथ मारपीट भी की, चूंकि महिला नरसिंगी की रहने वाली है, इसलिए मामला वहां की पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। ऐसे में आगे की जांच वहीं लोग करेंगे।
पुलिस ने इस मामले में बात करते हुए कहा, जानी मास्टर पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), आपराधिक धमकी (506) और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने (323) के खंड (2) और (एन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला सुरक्षा विंग (WSW) तेलंगाना की महानिदेशक शिखा गोयल ने कहा कि फिल्म बिरादरी के लोग मामले में मार्गदर्शन के लिए उनके पास पहुंचे।
कौन है कोरियोग्राफर जानी मास्टर?
जानी मास्टर टॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं। टॉलीवुड के अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जैसे सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान', धनुष और सई पल्लवी का सुपरहिट गाना 'राउडी बेबी', आदि। आपको बता दें इससे पहले जून में, एक डांसर, सतीश ने कथित तौर पर रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जानी मास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सतीश ने कोरियोग्राफर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वो उन्हें फिल्म में काम हासिल करने से रोक रहा था। हालांकि, जानी मास्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन आरोपों का खंडन भी किया था।
और पढ़ें..
प्यार करने की मिली ऐसी सजा, नर्क से बदतर हो गई थी इस TOP एक्ट्रेस की जिंदगी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।