क्या वाकई एक्टिंग छोड़ रहीं नयनतारा, इस वजह से कर सकती हैं शोबिज की दुनिया को टाटा

Published : Feb 23, 2023, 08:52 PM IST
Nayanthara

सार

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने अपने फैंस को झटका देते हुए एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इस मामले में अब तक एक्ट्रेस का रिएक्शन नहीं आया है। 

Nayanthara: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने अपने फैंस को झटका देते हुए एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि, अब तक इस मामले में नयनतारा का कोई रिएक्शन नहीं आया है। ऐसा रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि नयनतारा के एक्टिंग छोड़ने की वजह उनकी फैमिली और बच्चे हैं।

खबरों के मुताबिक, नयनतारा अब फिल्मी दुनिया से दूर अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना चाहती हैं। वो अपने जुड़वा बेटों Uyir और Ulagam की परवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं। बता दें कि विग्नेश शिवन से शादी के बाद नयनतारा सेरोगेसी के जरिए ट्विन्स की मां बनी थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा अपने बच्चों की परवरिश के साथ ही अब पति विग्नेश का प्रोडक्शन हाउस 'राऊडी पिक्चर्स' को भी संभालेंगी। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक नयनतारा ने कुछ नहीं कहा है। बता दें कि नयनतारा के पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा 'लेडी सुपरस्टार 75' में भी काम कर रही हैं। हालांकि, जवान में नयनतारा की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी काम कर रही हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी नयनतारा :

इसके अलावा नयनतारा अजीत कुमार के साथ AK 62 में नजर आने वाली हैं, जिसे खुद उनके पति विग्नेश शिवन डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही वो पुरी जगन्नाथ की मूवी 'ऑटो जानी' और एक वेडिंग फिल्म में भी नजर आएंगी। इस मूवी में नयनतारा और विग्नेश की शादी की कुछ तस्वीरें भी दिखाई जाएंगी।

कभी शाहरुख की फिल्म को कर दिया था मना :

नयनतारा ने कभी शाहरुख खान की फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका से पहले मीनम्मा वाला रोल नयनतारा को ऑफर किया गया था। लेकिन नयनतारा ने इसे करने से साफ मना कर दिया था। हालांकि, बाद में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि नयनतारा का फिल्म में लीड रोल नहीं बल्कि आइटम सॉन्ग ऑफर हुआ था। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म न करने की वजह प्रभु देवा को बताया गया, जिनके साथ कभी नयनतारा का अफेयर था। हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

ये भी देखें : 

PHOTOS: 22 साल में ऐसी दिखने लगी देवीप्रसाद की 'पोती', हेराफेरी की इस एक्ट्रेस को पहचानना भी हुआ मुश्किल

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस