
kalpana raghavendra suicide rumor : साउथ इंडस्ट्री की फेमस प्लै बैक सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने हैदराबाद स्थित अपने घर पर आत्महत्या का प्रयास किया था। सिंगर ने पुलिस को बताया कि नींद ना आने की वजह से दवाइयों का ओवरडोज ले लिया था। बीते दिन से वह अपनी बेटी की पढ़ाई की वजह टेंशन में थीं, इससे उबर नहीं पा रहीं थी।
पुलिस ने आगे बताया कि वह मंगलवार (4 मार्च) को एर्नाकुलम से आई थी। कई कोशिशों के बावजूद सो नहीं पाई। कल्पना राघवेंद्र ने कहा, "मैंने आठ गोलियां लीं, लेकिन फिर भी सो नहीं पाई, इसके बाद मैंने 10 और गोलियां लीं और मैं बेहोश हो गई। मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ।"
पुलिस के मुताबिक, कल्पना के पति प्रसाद ने colony welfare members को इसकी सूचना दी थी। वो इससे पहले फोन ही पिक नहीं कर रही थी। किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने पड़ोसियों को इस बारे में सूचना दी थी। कुछ लोगों ने पुलिस को भी बुला लिया था। दरवाजा तोड़कर सिंगर के पास पहुंचा गया। इसके बाद वह बेडरूम में बेहोश मिली थी। उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि अब सिंगर को होश आ गया और उसने बताया कि उसने सुसाइड की कोई कोशिश नहीं की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।