
कन्नड़ सपोटर्स ऑर्गेनाइजेशन लगातार कमल हासन और उनकी मूवी ठग लाइफ का जमकर विरोध किया जा रहा है। दरअसल कमल हासन ने चेन्नई में अपनी फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन के दौरान विवादित कमेंट किया था। उन्होंने कहा था, "कन्नड़ तमिल से पैदा हुआ है"। वहीं इसके बाद मक्कल निधि मैयम (MNM) प्रमुख ने माफी मांगने से इनकार कर दिया, और तो और इस बयान को जस्टीफाई भी करने की कोशिश की। उन्होंने कन्नड़ का फेवर करते हुए कहा, "अगर मैं गलत हूं, तो मैं माफी मांगूंगा, अगर मैं गलत हूं, तो नहीं मांगूंगा।" अब उनके इस बयान का पूरे कनार्टक में जमकर विरोध हो रहा है। वहीं हाल ही में कमल हासन ने भी एक स्टेटमेंट जारी करते हुए इस मुद्दे पर माफी मांगने से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि वे कानून और न्याय में भरोसा करते हैं, कर्नाटक उनके लिए हमेशा से दिल के करीब रहा है।
कमल हासन अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। वे कई बार राजनैतिक मुद्दों पर भी बेबाक राय रखते हैं। हालांकि इस बार उनकी फिल्म की रिलीज के साथ ये मुद्दा उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। साउथ के लीजेंड एक्टर करीब 37 साल बाद दिग्गज फिल्म मेकर मणिरत्नम के साथ 'ठग लाइफ' में साथ आए हैं। हाई-प्रोफाइल गैंगस्टर ड्रामा 5 जून को थिएटर में रिलीज की जा रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।