Sreeleela की तस्वीरों ने मचाई हलचल, क्या 23 की एक्ट्रेस ने कर ली शादी?

Published : May 31, 2025, 01:17 PM ISTUpdated : May 31, 2025, 01:51 PM IST
Sreeleela

सार

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो हल्दी, कुमकुम और सिंदूर लगाए दिख रही हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या उनकी शादी होने वाली है?

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला पिछले कुछ दिनों से अपने अफेयर की वजह से चर्चा में हैं। वहीं अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिससे तहलका मच गया है। इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि वो जल्द ही शादी करने वाली हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है इन फोटोज के पीछे का सच।

श्रीलीला की यह फोटोज हुईं तेजी से वायरल

दरअसल इन फोटोज में श्रीलीला पिंक सूट में दिखाई दे रही हैं। वहीं उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ लुक को पूरा किया है। वहीं एक महिला प्लेट पकड़े हुई है, जिसमें हल्दी, कुमकुम और सिंदूर रखा है और वो उन्हें हल्दी लगा रही है। इसके साथ ही वो उन्हें कुमकुम से टीका भी कर रही हैं। ऐसा आमतौर पर शादी से पहले हल्दी की रस्म में होता है। इस दौरान श्रीलीला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं कुछ फोटोज में वो लाल बिंदी और सिंदूर भी लगाए दिखाई दे रही हैं, जो आमतौर पर उत्तर भारत में विवाहित महिलाएं ही लगाती हैं।

 

वहीं अब श्रीलीला की यह फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों का कहना है, 'यह उनका 'स्टार बर्थडे' है, इसके बारे में पढ़ें।' दूसरे ने कहा, 'लेकिन उनकी मांग में सिंदूर क्यों है? अविवाहित महिलाएं इसे नहीं रखती हैं, लेकिन कुछ लोग सगाई या रोका के दौरान इसे रखते हैं।' वहीं तीसरे ने किया, 'दक्षिण भारतीयों में सिंदूर की ऐसी अवधारणा नहीं है। अविवाहित महिलाएं भी कुमकुम लगाती हैं।' हालांकि, इस बारे में श्रीलीला ने रिएक्ट नहीं किया है।

आपको बता दें श्रीलीला का नाम इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ रहा है, क्योंकि वो अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु कर रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस