सुपरस्टार कमल हासन 71 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 7 नवंबर 1954 को परमाकुदी में हुआ था। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए फेमस कमल ने साउथ के साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। उनकी फिल्मों का बॉलीवुड में रीमेक भी बनाया गया। आइए, जानते हैं इनके बारे में...
कमल हासन की फिल्म मूंद्रम पिराई, जो 1982 में आई थी, उसका बॉलीवुड में रीमेक बना। डायरेक्टर बालू महेंद्र ने 1983 में कमल के साथ श्रीदेवी को लेकर फिल्म सदमा बनाई थी।
210
फिल्म सोलहवां सावन
1977 में आई कमल हासन की फिल्म पथिनारु वयाथिनिले का भी बॉलीवुड में रीमेक बनाया गया। 1979 में आई फिल्म सोलहवां सावन में श्रीदेवी और अमोल पालेकर लीड रोल में थे। इसके डायरेक्टर भारतीराजा थे।
1980 में आई कमल हासन की फिल्म वरुमायिन निरम सिगप्पु का बॉलीवुड में जरा सी जिंदगी नाम से रीमेक बनाया गया था। डायरेक्टर के बालाचंदर की इस फिल्म में कमल के साथ अनीता राज लीड रोल में थी। ये मूवी 1983 में आई थी।
410
फिल्म आखिरी रास्ता
1985 में आई कमल हासन की फिल्म ओरु कैदियिन डायरी का भी हिंदी में रीमेक बना। 1986 में इस फिल्म आखिरी रास्ता में अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी और अनुपम खेर लीड रोल में थे। इसे भारतीराजा ने डायरेक्ट किया था।
510
फिल्म गुरु
कमल हासन की 1985 में आई फिल्म काक्की सत्ताई का हिंदी में गुरु नाम से रीमेक बनाया गया था। उमेश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, श्रीदेवी और नूतन लीड रोल में थे। ये मूवी 1989 में आई थी।
610
फिल्म ईश्वर
1986 में आई कमल हासन की फिल्म स्वाति मुथ्यम का भी रीमेक बना। डायरेक्टर कसीनथूनी विश्वनाथ ने 1989 में ईश्वर नाम से फिल्म बनाई थी। इसमें अनिल कपूर और विजयशांति लीड रोल में थे।
710
फिल्म विरासत
कमल हासन की फिल्म थेवर मगन 1992 में आई थी। इस फिल्म का 1997 में विरासत नाम से रीमेक बना था। इसमें अनिल कपूर, पूजा बत्रा और तब्बू लीड रोल में थे। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।
810
फिल्म बीवी नंबर 1
1995 में आई कमल हासन की फिल्म साथी लीलावती का बॉलीवुड में बीवी नंबर 1 नाम से रीमेक बना। इसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन लीड रोल में थे। 1999 में इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।
910
फिल्म चाची 420
कमल हासन की फिल्म अव्वाई शनमुगी 1996 में आई थी। 1997 में इसका बॉलीवुड में रीमेक बना। इस फिल्म के डायरेक्टर और हीरो कमल ही थी। इसमें उनके साथ तब्बू, अमरीश पुरी और ओम पुरी लीड रोल में थे।
1010
फिल्म हाउसफुल
1998 में आई कमल हासन की फिल्म काथला काथला का हिंदी में रीमेक बनाया गया, जिसका नाम हाउसफुल था। 2010 में आई इस फिल्म अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण आदि थे। इसे साजिद खान ने डायरेक्ट किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।