- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2026 में धमाल मचाएंगी 8 नई जोड़ियां, एक पर मेकर्स ने लगाया 4000 करोड़ का दांव
2026 में धमाल मचाएंगी 8 नई जोड़ियां, एक पर मेकर्स ने लगाया 4000 करोड़ का दांव
सिल्वर स्क्रीन पर अक्सर नई जोड़ियां देखने को मिलती है और दर्शकों को भी ये बदलाव पसंद आता है। ऐसा ही कुछ 2026 में भी होने वाला है। आपको बता दें कि 2026 में 8 नई जोड़ियां सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस और एक्शन करती नजर आएंगी। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। दोनों फिल्म तू मेरी आशिकी है में नजर आएंगे। इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है और ये 1 मई 2026 को रिलीज होगी। मूवी का बजट 60-70 करोड़ के बीच है।
जाह्नवी कपूर और टाइगर श्रॉफ
जाह्नवी कपूर और टाइगर श्रॉफ भी 2026 में आने वाली फिल्म लग जा गले में नजर आएंगे। ये फिल्म 2026 के सेकंड हाफ में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर राज मेहता हैं। इस मूवी का बजट 100 करोड़ के अंदर है।
ये भी पढ़ें... FLOP से डेब्यू, हर फिल्म हुई डिजास्टर-कौन है ये सबसे फिसड्डी बॉलीवुड स्टार किड
रणबीर कपूर और साई पल्लवी
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ये मूवी 2026 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसका बजट 4000 करोड़ है।
लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे
लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। डायरेक्टर विवेक सोनी की ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 में रिलीज होगी। मूवी का बजट अभी रिवील नहीं हुआ है।
प्रभास और मालविका मोहनन
डायरेक्टर मारुति की फिल्म द राजा साब में प्रभास और मालविका मोहनन पहली बार साथ काम कर रहे हैं। ये हॉरर थ्रिलर और रोमांटिक फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का बजट 450 करोड़ है।
राशा थडानी और अभय वर्मा
डायरेक्टर सौरभ गुप्ता की अपकमिंग फिल्म लाइकी लाइका एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है। इसमें राशा थडानी और अभय वर्मा लीड रोल में हैं। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म हैं। ये मूवी भी 2026 में रिलीज होगी। इसका बजट अभी रिवील नहीं हुआ है।
यश और कियारा आडवाणी
डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में यश और कियारा आडवाणी पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। मूवी 26 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इसका बजट 300 से 600 करोड़ के बीच बताया जा रहा है।
शरवरी वाघ और वेदांग रैना
डायरेक्टर इम्तियाज अली की एक अनटाइटल फिल्म में शरवरी वाघ और वेदांग रैना पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौरान एक युवा जोड़े की लव स्टोरी पर बेस्ड है। ये भी 2026 में रिलीज होगी। इसका बजट अभी ओपन नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें... Bihar से हैं बॉलीवुड के 8 स्टार्स, 3 तो हर रोल में फिट-एक अब दुनिया में नहीं