Mohanlal की 10 सबसे कमाऊ मूवी, 2 दिन में L2: Empuraan ने लिस्ट में मारी एंट्री!
Mohanlal L2 Empuraan Worldwide Collection: मोहनलाल की 'L2 Empuraan' ने 100 करोड़ कमाए! जानिए उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों के बारे में। कौन सी फिल्म है नंबर 1?
Top 10 Highest Grossing Movies Of Mohanlal: सुपरस्टार मोहनलाल की नई फिल्म 'L2 Empuraan' हाल ही में रिलीज हुई है, जो वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। जानिए मोहनलाल की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में...
211
10. Odiyan (2018)
यह मलयालम फिल्म है, जिसे वी. ए. कुमार ने निर्देशित किया था। फिल्म ने भारत में 64 करोड़ और वर्ल्डवाइड 80 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
311
9. Jilla (2014)
आर. एन. नीसन निर्देशित इस तमिल फिल्म में थलापति विजय और मोहनलाल लीड रोल में थे। भारत में इस फिल्म की कमाई 70 करोड़ और वर्ल्डवाइड 90 करोड़ रुपए रही थी।
भारत में 72 करोड़ और वर्ल्डवाइड 90 करोड़ रुपए कमाने वाली इस मलयालम का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया था। फिल्म में आशा श्रीनाथ भी अहम् रोल में थीं।
511
7.Kayamkulam Kochunni (2018)
रोशन एंड्रू के निर्देशन में बनी इस मलयालम फिल्म में मोहनलाल के साथ निविन पॉली भी अहम् भूमिका थी। फिल्म ने भारत में 70 करोड़ और वर्ल्डवाइड 96 करोड़ रुपए कमाए थे।
611
6. L2: Empuraan (2025)
इस मलयालम फिल्म के डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन हैं और मोहनलाल के साथ उन्होंने इस फिल्म में अहम् रोल भी निभाया है। 27 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिन में ही भारत में 38 करोड़ और वर्ल्डवाइड 102 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
711
5.Kaappaan (2019)
यह तमिल भाषा की फिल्म है, जिसमें सूर्या और मोहनलाल की मुख्य भूमिका है। के. वी. आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में 87 करोड़ और वर्ल्डवाइड 103 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
811
4.Neru (2023)
इस मलयालम फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ हैं और फिल्म में मोहनलाल के साथ अनस्वरा राजन, शांति मायादेवी और प्रियामणि जैसे कलाकार भी अहम् भूमिका में हैं। भारत में इस फिल्म की कमाई 86 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 118 करोड़ रुपए रही थी।
911
3.Janatha Garage (2016)
कोरातला शिवा के निर्देशन में बनी इस मलयालम फिल्म में मोहनलाल के साथ जूनियर एनटीआर का भी अहम् रोल था।फिल्म ने भारत में 130 करोड़ और वर्ल्डवाइड 146 करोड़ का कलेक्शन किया था।
1011
2.Lucifer (2019)
पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन वाली इस फिल्म में मोहनलाल के साथ वे खुद अहम् रोल में थे। फिल्म की भारत में कमाई 128 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 178 करोड़ रुपए रही थी।
1111
1.Pulimurugan (2016)
वैसाख के निर्देशन में बनी इस मलयालम फिल्म में मोहनलाल के साथ कमलिनीजी मुखर्जी और जगपति बाबू जैसे कलाकार नज़र आए थे। फिल्म ने भारत में 140 करोड़ और वर्ल्डवाइड 180 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।