साउथ एक्टर नागा चैतन्या 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1986 को हैदराबाद में हुआ था। नागा सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं और वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा भी रहे। जन्मदिन पर उनकी सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं…
नागा चैतन्य की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 2022 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर अद्वैत चंदन की इस फिल्म का बजट 180 करोड़ था और इसने 132 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म डिजास्टर रही थी। इसमें आमिर खान और करीना कपूर लीड रोल में थे।
210
फिल्म थंडेल
2025 में आई नागा चैतन्य की फिल्म थंडेल का बजट 70 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 93.5 करोड़ का कारोबार किया था। इसके डायरेक्टर चंदू मोंडेती थे और इसमें साईं पल्लवी और शिव अलापति लीड रोल में थे। फिल्म हिट रही थी।
नागा चैतन्य की फिल्म मनाम 2014 में रिलीज हुई थी। विक्रम के कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 67 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का बजट 30 करोड़ था। इसमें अक्किनेनी नागेश्वर राव और नागार्जुन अक्किनेनी लीड रोल में थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।
410
फिल्म माजिली
नागा चैतन्य की फिल्म माजिली 2019 में आई थी। डायरेक्टर शिव निर्वाण ने फिल्म को 25 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 67 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।
510
फिल्म वैंकी मामा
2019 में आई नागा चैतन्य की फिल्म वैंकी मामा का बजट 40 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म का डायरेक्टर बॉबी कोली थे। इसमें वेंकटेश दग्गुबाती और राशी खन्ना लीड रोल में थे। मूवी हिट रही थी।
610
फिल्म बंगाराजू
2022 में आई फिल्म बंगाराजू में नागा चैतन्य, राम्या कृष्णन और नागार्जुन लीड रोल में थे। इस मूवी का बजट 35 करोड़ था और इसने 65 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के डायरेक्टर कल्याण कृष्णा थे। फिल्म हिट रही थी।
710
फिल्म लव स्टोरी
नागा चैतन्य की 2021 में आई हिट फिल्म लव स्टोरी में साई पल्लवी लीड रोल में थी। डायरेक्टर शेखर कम्मुला की इस मूवी का बजट 35 करोड़ था और इसने 63 करोड़ का कारोबार किया था।
810
फिल्म रारंडोई वेदुका चुधम
डायरेक्टर कल्याण कृष्णा की सुपरहिट फिल्म रारंडोई वेदुका चुधम 2017 में आई थी। नागा चैतन्य की इस मूवी की बजट 25 करोड़ था और इसने 50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म रकुल प्रीत सिंह और जगतपति बाबू लीड रोल में थे।
910
फिल्म 100% लव
नागा चैतन्य की सुपरहिट फिल्म 100% लव 2011 में आई थी। डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म का बजट 15 करोड़ था और इसने 40 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें तमन्ना भाटिया और तारा अलीशा लीड रोल में थे।
1010
फिल्म तड़ाका
2013 में आई नागा चैतन्य की फिल्म तड़ाका का बजट 20 करोड़ था और इसने 39 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म के डायरेक्टर किशोर कुमार परदासानी और इसमें तमन्ना भाटिया लीड रोल में थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।