
एंटरटेनमेंट डेस्क. Jailer Twitter Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को देखने के बाद फैंस रजनीकांत की तारीफ करने से थक नहीं रहे हैं। लोगों को फिल्म में रजनीकांत के धुआंधार एक्शन और डायलॉग्स खूब पसंद आ रहे हैं। आडियंस का कहना है कि इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा, इमोशन, इमोशनल बैकग्राउंड, सस्पेंस और थ्रिल का मिक्शर है।
जेलर को लेकर लोगों की दीवानगी इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि रजनीकांत ने दो साल बाद फिल्मों में कमबैक किया है। अब जेलर देखने के बाद लोगों ने इसे रजनीकांत की धमाकेदार वापसी बताया है। वहीं फिल्म को सबसे पहले देखने के लिए लोग चेन्नई से बेंगलुरु और अन्य मेट्रो शहर तक पहुंच गए हैं, क्योंकि वहां सुबह 6 बजे के शोज भी होते हैं। अब कई लोगों ने इसे देखने के बाद ट्विटर पर इस फिल्म को लेकर अपने रिएक्शंस शेयर किए हैं।
आइए देखते हैं इन ट्विटर रिव्यूज..
एक शख्स ने फिल्म देखने के बाद लिखा, 'इसका पहला पार्ट शानदार था। यह सुपरस्टार रजनीकांत का वन मैन शो है। इंटरवल और क्लाइमेक्स देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं। नेल्सन ने इस बार जबरदस्त वापसी की है।
दूसरे ने लिखा, 'जेलर फिल्म साउथ सिनेमा में सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह तमिल फिल्मों के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। रजनीकांत वापस आ गया है।
आपको बता दें जेलर में रजनीकांत के साथ-साथ तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ और मोहनलाल लीड रोल में हैं।
और पढ़ें..
अक्षय कुमार Welcome 3 के लिए वसूल रहे हैं इतनी मोटी रकम, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।