They Call Him OG की घटी कमाई, 13 दिन में पवन कल्याण की मूवी ने इतना किया कलेक्शन

Published : Oct 08, 2025, 12:43 PM IST
film they call him og day 13 collection

सार

पवन कल्याण की फिल्म ओजी की रिलीज को 13 दिन हो गए हैं। फिल्म का अब बॉक्स ऑफिस पर जलवा कम होता दिखाई दे रहा है। डायरेक्टर सुजीत की फिल्म का इसी बीच 13वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा भी सामने आ गया है। बता दें कि मूवी ने अभी तक 185.85 करोड़ कमा लिए हैं।

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ओजी सालों पेंडिंग रहने के बाद आखिरकार 25 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका किया। पेड शो के साथ फिल्म ने पहले दिन 84.75 करोड़ का बिजनेस किया। डायरेक्टर सुजीत की फिल्म को 13 दिन हो गए हैं और अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि मूवी ने अभी तक इंडिया में 185.85 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म ओजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पवन कल्याण की फिल्म ओजी ने रिलीज के साथ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाया। पहले दिन मूवी ने 63.75 करोड़ के साथ अपना खाता खोल था। दूसरे दिन इसकी कमाई 18.45 करोड़ रही। तीसरे और चौथे दिन इसने 18.5 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले सोमवार फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। इसने 7.4 करोड़ का बिजनेस किया। पहले वीकेंड मूवी ने 169.3 करोड़ का बिजनेस किया। 11वें दिन ओजी ने 4.15 करोड़ कमाए। 12वें दिन इसकी कमाई 1.65 करोड़ रही। 13वें के कलेक्शन की बात करें तो इसने 1.40 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने अभी तक 185.85 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म ओजी का इंडिया में ग्रास कलेक्शन 220.2 करोड़ रहा। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 361 करोड़ कमाए और ओवरसीस में इसने 65 करोड़ का कारोबार किया।

ये भी पढ़ें... OG के लिए पवन कल्याण ने वसूली इतनी फीस, जानें बाकी 7 स्टारकास्ट की जेब में आया कितना माल

फिल्म ओजी के बारे में

दे कॉल हिम ओजी तेलुगु एक्शन क्राइम फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन सुजीत ने किया है। डीवीवी दानय्या इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अभिमन्यु सिंह, सुदेव नायर और हरीश उथमन लीडज रोल में हैं। इस फिल्म से इमरान ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। ओजी उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई हैं। ओजी 2025 में तेलुगु की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। 250 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी रिलीज किया है। वहीं, 123 तेलुगु की रिपोर्ट की मानें तो पवन कल्याण की फिल्म को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिलहाल मूवी की स्ट्रीमिंग डेट कन्फर्म नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें... OG OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे पवन कल्याण-इमरान हाशमी की ब्लॉकबस्टर फिल्म

 

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The Raja Saab Box Office Day 7: प्रभास की फिल्म का हफ्ता पूरा, बजट से कितनी दूर द राजा साब
Neil Nitin Mukesh ने अब इस इंडस्ट्री में की एंट्री? एक्शन मूवी से फर्स्ट लुक रिवील