They Call Him OG On OTT: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म, कहां और कब देखें

Published : Oct 23, 2025, 03:35 PM IST

They Call Him OG On OTT: पवन कल्याण की फिल्म 'They Call Him OG' 25 सितंबर, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। ये 2025 की आठवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। 

PREV
15

पवन कल्याण की आखिरी रिलीज मूवी  'They Call Him OG' ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है। अब ये फिल्म घर बैठे देखी जा सकती है। नेटफ्लिक्स ने इसकी स्ट्रीमिंग शुरु कर दी है। आपको मूवी देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। तब आप ये फिल्म ऑनलाइन मुफ्त में देख पाएंगे। 

25

स्ट्रीमिंग दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स इंडिया (@NetflixIndia) ने एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "बॉम्बे ने कई तूफ़ान देखे हैं। सिर्फ़ एक ने ही निशान छोड़ा और वे उसे ओजी कहते हैं! यह तेलुगु फिल्म तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी में देखने के लिए अब उपलब्ध है। किसी भी समय इस मूवी को स्ट्रीम किया जा सकता है। बता दें कि पवन कल्याण के साथ, फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं।

35

फिल्म इसके लीड  किरदार ओजस गंभीरा (ओजी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पूर्व गैंगस्टर है और गायब होने से पहले अंडरवर्ल्ड में खौफ का दूसरा नाम था। हालांकि लोग उसे सम्मान दोनों से भरा हुआ था।

ये भी पढ़ें- 

प्रभास की नई फिल्म का नाम रिवील, फर्स्ट लुक पोस्टर आउट-रिलीज डेट पर सस्पेंस

45

कहानी तब शुरू होती है जब वह एक लंबे गैप के बाद मुंबई लौटने का फैसला करता है, ताकि अपने पुराने कॉम्पीटिटर और  अपराधी ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) से मुकाबला कर सके। फिल्म क्या वह पुराने हिसाब चुकता कर पाता है और अपने पुराने दुश्मनों से अपनों की रक्षा कर पाता है, ये जानने के लिए आपको मूवी देखने होगी।

55

फिल्म मेकर के अनुसार, कल्याण की राजनीतिक कटिमटमेंट की वजह से इसमें देरी हुई, खासकर 2024 में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद वे इसमें काफी व्यस्त हो गए थे। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है।

ये भी पढ़ें-

प्यार-शादी-तलाक के बाद लगाया दिल, फिर भी अकेली 52 साल की मलाइका अरोड़ा

Read more Photos on

Recommended Stories