एंटरटेनमेंट डेस्क. तमिल सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जानिए फिल्म और इसके बॉक्स ऑफिस से जुड़ी खास बातें...
अगर ‘PS 2’ की तुलना पिछले सप्ताह रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से करें तो यह बॉलीवुड फिल्म पर बहुत भारी पड़ी है। ऐश्वर्या राय स्टारर 'PS 2' ने पहले दिन जो कमाई की है, वह सलमान खान की 'KKBKKJ' से दोगुनी से भी ज्यादा है। 'KKBKKJ' ने पहले दिन लगभग 15.81 करोड़ रुपए कमाए थे।
25
'PS 2' तमिल सिनेमा की इस साल की बिगेस्ट ओपनर
'PS2' इस साल अब तक रिलीज हुईं सभी तमिल फिल्मों की तुलना में सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। इससे पहले विजय स्टारर 'वारिसू ' इस सूची में टॉप पर थी, जिसने पहले दिन भारत में लगभग 31.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे नंबर पर अजीत स्टारर 'थुनिवु' थी, जिसकी पहले दिन कई कमाई लगभग 28 करोड़ रुपए रही थी।
35
'PS 2' ने अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ा
'PS 2' पिछले साल रिलीज हुई 'PS 1' की सीक्वल है। दूसरे पार्ट ने पहले पार्ट की तुलना में बड़ी ओपनिंग की है। 'PS 1' ने भारत में पहले दिन लगभग 34 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
45
SRK की पठान के करीब नहीं पहुंच पाई ' PS 2'
अगर इस साल रिलीज हुईं सभी इंडियन फिल्मों की बात करें तो 'PS 2' दूसरी बिगेस्ट ओपनर है। शाहरुख़ खान स्टारर 'पठान' लगभग 57 करोड़ रुपए के ओपनिंग कलेक्शन के साथ अभी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
55
नॉवेल 'पोन्नियिन सेल्वन' पर बेस्ड है 'PS 2'
'PS 2' 1950 से 1955 के बीच प्रकाशित हुए नॉवेल 'पोन्नियिन सेल्वन' पर बेस्ड है, जिसके ऑथर कल्कि कृष्णमूर्ति थे। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है और इसमें ऐश्वर्या के अलावा चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स कई भी अहम भूमिका है। पहले पार्ट की तरह इस पार्ट का निर्माण भी लगभग 250 करोड़ रुपए के बजट में हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।