
एंटरटेनमेंट डेस्क. अल्लू अर्जुन स्टारर अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना रिलीज हो गया है। 'पुष्पा पुष्पा' टाइटल वाले इस गाने में पुष्पा राज का परिचय दिया गया है। यह लिरिकल सॉन्ग है, जिसका पूरा फोकस अल्लू अर्जुन के किरदार पर रखा गया है। गाने का एक-एक शब्द पुष्पा पुष्पराज की खूबियां बता रहा है, जिन्हें फिल्म के पहले पार्ट यानी 'पुष्पा : द राइज' में देखा जा चुका है। बैकग्राउंड में पुष्पा पुष्पराज बने अल्लू अर्जुन के विजुअल्स शामिल किए गए हैं। इनमें कहीं उन्हें डांस करते देखा जा सकता है तो कहीं अपने पैरों पर पैर रखकर स्टाइल में बैठे दिखाया गया है।
पुष्पा 2 के लीड स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने प्रमोट किया 'पुष्पा पुष्पा'
'पुष्पा 2 : द रूल' की प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स गाने को रिलीज करते हुए ट्विटर पर लिखा है, "पुष्पा पुष्पा के नारे लगाकर पुष्पा राज के आगमन को चीयर और सेलिब्रेट कीजिए।" अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना ने भी ट्विटर के जरिए गाने को प्रमोट किया है।
'पुष्पा पुष्पा' गाने को आवाज़ किसने दी और कौन है कंपोजर
'पुष्पा पुष्पा' गाने के बोल चंद्रा बोस ने लिखे हैं, जबकि इसे कंपोज फिल्म के पिछले पार्ट के म्यूजिक डायरेक्टर रहे DSP यानी देवी श्री प्रसाद ने किया है। अलग-अलग भाषा के गाने को अलग-अलग सिंगर्स ने आवाज़ दी है। हिंदी में इस गाने को मीका सिंह, तमिल-तेलुगु-मलयालम में दीपक ब्लू और कन्नड़ में विजय प्रकाश ने गाया है। कन्नड़ को छोड़ बाकी चार भाषाओं के गाने में नक्श अज़ीज़ ने भी सिंगर्स का साथ दिया है।
कब रिलीज होगी अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल'
'पुष्पा 2 : द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फाजिल और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई सुपरहिट 'पुष्पा : द राइज' का सीक्वल है, जिसे 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के निर्माण पर मेकर्स ने 500-700 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।