Rajinikanth की कुली के 5 सबसे अमीर स्टार्स, जानें लिस्ट में टॉप पर किसका नाम?

Published : Aug 06, 2025, 06:49 AM ISTUpdated : Aug 06, 2025, 08:19 AM IST

Rajinikanth Film Coolie: रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में साउथ के एक से बढ़कर एक स्टार्स हैं, वहीं बॉलीवुड से आमिर खान भी इसमें कैमियो करते दिखेंगे। इसी बीच मूवी के सबसे अमीर स्टार्स के बारे में बताते हैं। 

PREV
15
कितनी है श्रुति हासन की संपत्ति?

फिल्म कुली के अमीर स्टार्स के बारे में बात करें तो टॉप 5 की लिस्ट में श्रुति हासन पांचवें नंबर पर है। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रुति 45 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वे सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। उन्होंने 2009 में बॉलीवुड फिल्म लक से डेब्यू किया था, जो सुपरफ्लॉप रही थी। फिर वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री चली गईं, जहां उन्होंने एक से बढ़कर हिट फिल्में दी।

25
एक्टर उपेंद्र की संपत्ति के बारे में

साउथ एक्टर उपेंद्र भी कुली में खास रोल प्ले करते नजर आएंगे। बता दें कि उनके पास 78 करोड़ की संपत्ति है। वे एक्टर के साथ फिल्म डायरेक्टर, राइटर, गीतकार, सिंगर और प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा कन्नड़ सिनेमा में काम किया। वहीं, वे कुछ तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 1989 में आई फिल्म अनंतना अवंतारा ने डेब्यू किया था। इसमें उनका कैमियो रोल था।

35
रजनीकांत की प्रॉपर्टी के बारे में

कुली के सबसे कमाऊ स्टार्स की लिस्ट में रजनीकांत तीसरे नंबर पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे करीब 430 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वे बेसीकली तमिल सिनेमा से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने 5 दशक के फिल्मी करियर में करीब 170 फिल्मों में काम किया है। वे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम के साथ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 1975 में आई फिल्म अपूर्व रागंगल से डेब्यू किया था।

45
कितनी संपत्ति के मालिक हैं आमिर खान?

रजनीकांत की कुली से आमिर खान साउथ में डेब्यू कर रहे हैं। वे 1862 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। कुली में आमिर कैमियो करते नजर आएंगे। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। बतौर लीड हीरो उनकी पहली फिल्म 1988 में आई कयामत से कयामत तक थी। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। वहीं, उनकी 2025 में आई फिल्म सितारे जमीन पर हिट रही।

55
नागार्जुन के पास है कितनी प्रॉपर्टी?

फिल्म कुली के सबसे अमीर स्टार्स की लिस्ट में नागार्जुन टॉप पर हैं। उनके पास 3310 करोड़ की संपत्ति है। नागार्जुन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से हैं। उन्होंने तमिल के साथ कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1986 में आई फिल्म विक्रम से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। 1990 में उन्होंने फिल्म शिवा से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अभी तक 90 फिल्मों में काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories