Coolie से लीक हुआ रजनीकांत का रोल, इस किरदार में नजर आएंगे थलाइवा

Published : Jul 17, 2025, 09:10 AM IST
rajinikanth film coolie plot leaked

सार

Rajinikanth Film Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, जिन्हें थलाइवा के नाम से भी जाना जाता है, अपनी फिल्म कुली को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं कि फिल्म से रजनीकांत का रोल लीक हो गया है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। 

Rajinikanth Film Coolie Plot Leaked: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली की रिलीज का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स एक बार फिर रजनीकांत को एक्शन मोड देखने के लिए बेताब हैं। वैसे, तो मेकर्स फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी मूवी से जुड़ी जानकारियां आए दिन सामने आ रही हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म कुली से रजनीकांत का रोल लीक हो गया है। हालांकि, डायरेक्टर ने कई इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से मना किया है, लेकिन पता चला है कि लेटरबॉक्स्ड और फैंडैंगो जैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर फिल्म से जुड़ी कुछ चीजें लीक हो गईं हैं। बता दें कि फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।

रजनीकांत की फिल्म कुली की कहानी का खुलासा

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म लेटरबॉक्स्ड की मानें तो फिल्म कुली में रजनीकांत देवा का रोल प्ले करते नजर आएंगे, जो सोने की तस्करी का काम करता है। पुरानी सोने की घड़ियों में छुपी चोरी की तकनीक का इस्तेमाल कर अपने आपराधिक साम्राज्य को फिर से बनाने की योजना बनाता है, लेकिन अपने साम्राज्य को वापस पाने की उसकी योजना में एक बड़ी चीज रोड़ा बन जाती है। बता दें कि जब फिल्म से रजनीकांत का लुक शेयर किया गया था कि वो सोने की घड़ियों के साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़ें... सलमान-आमिर या शाहरुख.. तीनों में से किस खान के साथ दी कैटरीना कैफ ने ज्यादा हिट?

रजनीकांत की फिल्म कुली के बारे में

फिल्म कुली के जरिए डायरेक्टर लोकेश कनगराज और रजनीकांत पहली बार साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि लोकेश लंबे समय से रजनीकांत के साथ एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे थे, जो कुली के साथ पूरी हुई। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज, उपेंद्र और सौबिन शाहिर नजर आएंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े का एक धांसू आइटम नंबर भी है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। कुली से पहले लोकेश की फिल्म लियो आई थी, जिसमें थलापति विजय ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, फैन्स उनकी फिल्म मास्टर और लियो के सीक्वल का भी इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि यदि थलापति विजय फिल्म करने को तैयार होंगे तभी वे फिल्म बना सकते हैं। आपको बता दें कि विजय अब एक्टिंग छोड़कर राजनीति में जा रहे हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

प्रभास की Spirit से दीपिका पादुकोण के बाद एक और सुपरस्टार की विदाई, जानें वजह
Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ