
Rashmika Mandanna New Film Announce: साउथ के साथ बॉलीवुड में धमाका करने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) से जुड़ी धमाकेदार खबर सामने आ रही है। रश्मिका ने गुरुवार को अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी नई फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। बता दें कि रश्मिका की यह एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म होने वाली है। फिल्म के पोस्टर के जरिए जानकारी दी गई कि मूवी का टाइटल और फर्स्ट लुक मेकर्स द्वारा 27 जून को रिवील किया जाएगा।
रश्मिका मंदाना ने अपने नई फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- क्या आप पता लगा सकते हैं कि मेरी अगली फिल्म का टाइटल क्या होगा? मुझे नहीं लगता कि कोई भी इस टाइटल का अनुमान लगा पाएगा, अगर आपने इस टाइटल का पता लगा लिया तो मैं आपसे मिलने का प्रॉमिस करती हूं। रश्मिका मंदाना के इस ट्वीट के बाद फैन्स फिल्म का टाइटल शेयर कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। सामने आए फिल्म के पोस्टर में जंगल देखा सकता हैं, जिसमें एक पेड़ के तने पर आग लगी हुई है। पोस्टर पर टैगलाइन है शिकार, घायल और अटूट।
रश्मिका मंदाना ने पिछले साल यानी 2024 में अपनी फिल्म पुष्पा 2 से बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। अल्लू अर्जुन के साथ वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस साल उनकी हालिया रिलीज फिल्म कुबेरा भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। धनुष और नागार्जुन के साथ वाली इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 61.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसमें तेलुगे में 43.1 करोड़, तमिल में 16.6 करोड़, कन्नड़ में 0.16 करोड़, हिंदी में 1.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि रश्मिका साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही है। हालांकि, इसी साल आई उनकी सलमान खान के साथ वाली फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।