Published : Apr 05, 2023, 08:00 AM ISTUpdated : Apr 05, 2023, 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क । रश्मिका मंदाना आज अपना 27वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। 5 अप्रैल 1996 को जन्मी रश्मिका ने 19 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। उनकी डेब्यू फिल्म किरिक पार्टी 2016 की सबसे बड़ी हिट मूवी साबित हुई थी।
पुष्पा की श्रीवल्ली ने अपनी एक्टिंग और क्यूट स्माइल से पूरे भारत में अपने फैंस बना लिए हैं। वे महज़ 25 साल की उम्र में नेशनल क्रश बन गई थीं।
28
कर्नाटक के विराजपेट में रश्मिका का जन्म हुआ था। उनकी मां का नाम सुमन और पिता का नाम मदन मंदाना है।
38
रश्मिका उच्च शिक्षित हैं, उन्होंने साइकोलॉजी, इंग्लिश लिटरेचर और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री ली है।
48
रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अपनी फिल्मी पारी की शुरूआत की थी। उन्होंने इस मूवी के लिए बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी जीता था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता हासिल की थी।
58
अपनी पहली फिल्म किरिक पार्टी के दौरान ही रश्मिका और रक्षित शेट्टी की मुलाकात हुई थी। एक्ट्रेस ने खुद से 13 साल बड़े एक्टर से साल 2017 में सगाई कर ली थी। हालांकि दोनों ने बहुत जल्द ही अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
68
रश्मिका मंदाना ने रक्षित शेट्टी से अलग होने के बाद कन्नड़ मूवी चमक और अंजनी पुत्र में काम किया । विजय देवरकोंडा के साथ उनकी फिल्म गीता गोविन्दम बड़ी हिट साबित हुई थी।
78
तेलुगू फिल्म सरिलेरू नीकेव्वारु में महेश बाबू के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही थी। इस मूवी ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
88
पुष्पा की श्रीवल्ली का अंदाज़ तो दर्शकों को भा गया है। इसमें एक भोली भाली लड़की का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया था । वहीं अब फैंस को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतज़ार है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।