
Rashmika Mandanna Upcoming Films: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। इसी बीच उनकी नई फिल्म मैसा से उनका पहला लुक भी रिवील हो गया है। फैन्स उनके लुक को देखकर क्रेजी है रहे हैं और फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, ये मूवी कब रिलीज होगी, इसकी डिटेल अभी सामने आई नहीं आई है। इसी बीच आपको रश्मिका की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए,जानते हैं कौन-कौन सी फिल्मों में रश्मिका आने वाले समय में नजर आने वाली है।
रश्मिका मंदाना आने वाले समय से करीब 5 फिल्मों में नजर आएंगी। सबसे पहले बात करते हैं उनकी फिल्म थामा की। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है। बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार हैं। थामा को इस साल दीवाली के मौके पर यानी अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म स्त्री, स्त्री 2, भेड़िया और मुंज्या के हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि इस हॉरर में वरुण धवन कैमियो कर सकते हैं। इसमें परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे। रश्मिका की फिल्म द गर्लफ्रेंड लंबे समय से चर्चा में हैं। इस मूवी का निर्देशन राहुल रविन्द्रन ने किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रश्मिका एकदम डिफरेंट अवतार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ दीक्षित शेट्टी लीड रोल में है। फिल्म की रिलीज डेट अभी कन्फर्म नहीं है।
रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म रेनबो भी सुर्खियों में है। ये फिल्म तमिल-तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म में रश्मिका के साथ देव मोहन लीड रोल में है, जिसका निर्देशन शांतारुबन कर रहे हैं। ये एक अनोखी रोमांटिक फंतासी कहानी पर बेस्ड फिल्म है। इसे एसआर प्रभु के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। पुष्पा 2 की धमेकादार सफलता के बाद अब मेकर्स जल्द ही पुष्पा 3-द रैम्पेज की तैयारी में जुटने वाले हैं। इस मूवी में भी रश्मिका को अल्लू अर्जुन के साथ देखा जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार है। वहीं, रश्मिका फिल्म मैसा में नजर आएंगी, जिसका पहला लुक शुक्रवार को रिवील किया गया। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी। इसके डायरेक्टर रविंद्र पुले हैं।
रश्मिका मंदाना लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उनकी फिल्में लगातार हिट हो रही है। 2023 में आई रणबीर कपूर के साथ वाली उनकी फिल्म एनिमल ने जमकर कमाई की थी। फिर 2024 में उनकी फिल्म पुष्पा 2 आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया। अल्लू अर्जुन के साथ वाली इस फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसी साल यानी 2025 में आई उनकी विक्की कौशल के साथ वाली फिल्म छावा ने भी ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, इसी साल सलमान खान के साथ वाली फिल्म सिकंदर फ्लॉप रही।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।